Connect with us
Uttarakhand news: Two teenagers deepak and jakeel died due to drowning in Champawat today.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत, दीपक ने इसी साल किया था इंटर

उत्तराखण्ड चम्पावत

उत्तराखंड : नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत, दीपक ने इसी साल किया था इंटर

1 min read

Champawat news today: नदी में डूबने से दो किशोरों की मौके पर ही मौत, परिवारों में मचा कोहराम..

आमतौर पर गर्मियों में लोग नदियों गधेरों में नहाने जाते रहते हैं। ऐसे में क‌ई बार पानी की गहराई का सही अंदाजा ना लगने के कारण तो क‌ई बार लापरवाही के कारण डूबने से उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। आए दिन ऐसी दुखद खबरें राज्य के किसी ना किसी हिस्से से हमारे सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के चंपावत जिले से सामने आ रही है जहां दो अलग अलग घटनाओं में नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर है।
(Champawat news today)
यह भी पढ़ें- देहरादून: दो मंजिला मकान की छत से नीचे गिरा युवक ,हुई मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के चंपावत जिले के तल्लादेश क्षेत्र के नीड़ गांव निवासी दीपक राम पुत्र हयात राम अपने दोस्तों के साथ लोहावती नदी में नहाने गया था। इसी दौरान अचानक नदी में डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि दीपक ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उसकी अकस्मात मौत की खबर से जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं उसके दोस्तों की आंखों से भी आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उधर दूसरी ओर टनकपुर टनकपुर के वार्ड नंबर चार निवासी जकील अहमद पुत्र शकील अहमद की शारदा नदी में डूबने से मौत हो गई है। मिल रही जानकारी के मुताबिक जकील बीते रोज अपने दोस्तों के साथ कालाझाला स्थित शारदा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान पानी की गहराई का सही अंदाजा ना लगने से वह एकाएक नदी में डूब गया।
(Champawat news today)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड : गहरी खाई में जा समाई कार दो लोगों की मौत करना पड़ा रेस्क्यू

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top