Connect with us
Uttarakhand weather news: Heavy rain alert in 6 districts, Avoid traveling in mountains. Uttarakhand Rain News devbhoomidarshan17.com

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट पहाड़ों में सफ़र से बचें

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट पहाड़ों में सफ़र से बचें

1 min read

Uttarakhand Rain News: राज्य में आज से फिर होगी भारी बारिश, सोमवार तक जमकर बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया छः जिलों में आरेंज अलर्ट…

राज्य में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होने लगा है। बीते दिनों से लगातार जारी हल्की एवं मध्यम बारिश के अब शुक्रवार से और अधिक तीव्र बौछार से बरसने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। जी हां… मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में शुक्रवार से चार दिन तक राज्य के अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में भारी से भारी बारिश होने की आंशका जताई है। खासतौर पर देहरादून और नैनीताल समेत राज्य के छह जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताते हुए मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान आम जनमानस से अतिरिक्त सतर्कता बरतने एवं पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा टालने की अपील मौसम विभाग ने की है और अति आवश्यकीय परिस्थितियों में ही पर्वतीय रूट पर यात्रा करने की भी अपील मौसम विभाग द्वारा आम जनता से की गई है।
(Uttarakhand Rain News)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पूरा का पूरा पहाड़ टूट कर गिरा हाईवे पर देखें भयावह वीडियो

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार 29 जुलाई से राज्य के नैनीताल, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चम्पावत और बागेश्वर में सोमवार 1 अगस्त तक भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान जहां इन जिलों के पर्वतीय क्षेत्रों के संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टानें खिसकने की आशंका जताई गई है वहीं नदी-नालों के उफान पर आने और निचले क्षेत्रों में जलभराव होने के आसार जताए गए हैं। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी गरज के साथ तेज बौछारें पड़ने के आसार मौसम विभाग द्वारा जताए गए हैं।
(Uttarakhand Rain News)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के इन जिलों में 26 और 27 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top