उत्तराखण्ड पिथौरागढ़
उत्तराखण्ड: पहाड़ में बच्चों को पढ़ाते समय अचानक गिर पड़े शिक्षक प्रताप, मौके पर ही तोड़ा दम
1 min read
Gangolihat Pithoragarh News: दुखद घटना से शिक्षक के परिवार में मचा कोहराम, गांव में मातम, अपने पीछे पत्नी और मां समेत तीन बच्चों को रोते बिलखते छोड़ गए हैं मृतक शिक्षक प्रताप….
राज्य के पिथौरागढ़ जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाते समय एक शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक शिक्षक की पहचान प्रताप सिंह बिष्ट के रूप में हुई है। बताया गया है कि हादसे के वक्त वह अपने स्टाफ में अकेले थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र के साथ ही शिक्षक जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
(Gangolihat Pithoragarh News)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड पुलिस जवान का सड़क हादसे में निधन, पुलिस विभाग में दौड़ी शोक की लहर
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र के अनरगांव निवासी शिक्षक प्रताप सिंह पुत्र रतन सिंह बिष्ट गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे। बताया गया है कि बीते रोज जब वह कक्षा में बच्चों को पढ़ा रहे थे, उसी वक्त एकाएक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। जिससे बच्चों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्होंने इस दुखद घटना की जानकारी अपने अभिभावकों को दी। जिस पर स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने शिक्षक प्रताप सिंह बिष्ट को सीएचसी गंगोलीहाट पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक शिक्षक प्रताप अपने पीछे पत्नी और माता समेत तीन बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।
(Gangolihat Pithoragarh News)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
