Connect with us
Uttarakhand news: road accident in chamoli, car engulfed in deep gorge, one person died. Chamoli car road accident.

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखण्ड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में समाई कार, एक व्यक्ति की मौत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में समाई कार, एक व्यक्ति की मौत

1 min read

Chamoli car road accident: भेंटी रोड पर लाखी मोड के पास हुआ यह दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समाई कार, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत….

राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। राज्य के किसी ना किसी हिस्से से लगभग रोज ही सुनाई देने वाली दर्दनाक सड़क हादसे की दुखद खबर आज चमोली जिले से सामने आ रही है जहां एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा जाने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।‌ हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
(Chamoli car road accident)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: सेना में तैनात जवान का आकस्मिक निधन, मासूम बेटे के सिर से उठा पिता का साया

प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली जिले के भेंटी रोड पर लाखी मोड के पास एक कार एकाएक अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे खाई में गिर गई। जिससे कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बांज बगड़ घाट निवासी लक्ष्मण सिंह पुत्र विक्रम सिंह के रूप में हुई है। जबकि घायल का नाम वीरेंद्र पुत्र भवान सिंह निवासी ग्राम भेंटी घाट बताया गया है। इस हादसे की खबर से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में भी गमहीन माहौल है।
(Chamoli car road accident)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड पुलिस में तैनात सिपाही की पत्नी की हत्या, मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top