UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड
कुमाऊं में दर्दनाक सड़क हादसा गहरी खाई में गिरी कार मां की मौके पर ही मौत बेटा घायल
1 min read
Bageshwar Car Accident: दर्दनाक सड़क हादसे में मां की मौके पर ही मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल, परिवार में मचा कोहराम…
राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब तो शायद ही ऐसा कोई दिन होगा जब राज्य के किसी ना किसी हिस्से से दर्दनाक सड़क हादसे की दुखद खबरें सुनने को मिलती रहती है। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के बागेश्वर जिले से सामने आ रही है जहां एक अल्टो कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा जाने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वाहन चला रहा उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि गंभीर रूप से घायल उसके पुत्र को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बागेश्वर में भर्ती कराया गया है।
(Bageshwar Car Accident)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड : पहाड़ में 5 वर्षीय मासूम बच्चे को गुलदार ने बनाया अपना निवाला क्षेत्र में हड़कंप
प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के कांडा तहसील क्षेत्र के घिंघरतोला सिरोली के पास एक कार वाहन संख्या यूके-05-1013 अनियंत्रित होकर लगभग ढाई सौ मीटर गहरी खाई में समा गई। बताया गया है कि हादसे के वक्त कार को मुसोली निवासी हरीश पांडे चला रहा था। जबकि उसकी मां कुंती देवी कार में बैठी थीं। इस भीषण हादसे से कुंती देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हरीश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों को खाई से बाहर निकालने के पश्चात मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
(Bageshwar Car Accident)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
