Connect with us
Uttarakhand scooty accident in udhamsingh Nagar

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखंड: पहाड़ से रिश्तेदारी में आया था लालकुआं सड़क हादसे में हो गई मौत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: पहाड़ से रिश्तेदारी में आया था लालकुआं सड़क हादसे में हो गई मौत

1 min read

LalKuan road accident: महज 19 साल का था मृतक युवक, हादसे की खबर से परिवार में मचा कोहराम…

राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। अब तो शायद ही ऐसा कोई दिन होगा जब राज्य के किसी ना किसी हिस्से से दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं की दुखद खबर सुनने को ना मिलती हों। सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के उधमसिंह नगर जिले से सामने आ रही है जहां पहाड़ से रिश्तेदारी में लालकुआं आए एक युवक की किच्छा में हुए भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक युवक मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट तहसील क्षेत्र का रहने वाला था। हादसे की खबर से जहां उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
(LalKuan road accident)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट तहसील क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय पवन जोशी पुत्र हेम चंद जोशी दो दिन पूर्व रिश्तेदारी में लालकुआं आया हुआ था। बताया गया है कि वह किच्छा होते हुए अपने एक दोस्त के साथ स्कूटी से रुद्रपुर जा रहा था। इसी दौरान किच्छा में नालंदा स्कूल पार करते समय अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी स्कूटी को भीषण टक्कर मार दी। जिससे पवन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दोस्त बाल बाल बच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
(LalKuan road accident)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: कार लुढ़की खाई में चीड़ के पेड़ ने बचाई 5 दोस्तों की जिंदगी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top