Connect with us
Uttarakhand news today: Pushkar Rawat set an example of honesty in Champawat, returned a bag full of gold to passenger. Champawat news today

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पहाड़ में होटल स्वामी ने दी ईमानदारी की मिसाल लौटाया यात्री का 10 तोला सोने से भरा बैग

उत्तराखण्ड चम्पावत

उत्तराखंड: पहाड़ में होटल स्वामी ने दी ईमानदारी की मिसाल लौटाया यात्री का 10 तोला सोने से भरा बैग

1 min read

Champawat news today: होटल के मालिक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, नास्ता करने के बाद बैग होटल में ही भूल गया था यात्री, बैग में थे लाखों रुपये के सोेने के जेवरात और 50 हजार रुपये की नकदी….

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग आज भी अपनी ईमानदारी और सच्चाई के लिए समूचे देश प्रदेश में जाने जाते हैं। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहाड़ के लोगों की ईमानदारी की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के चंपावत जिले से सामने आ रही है जहां एक होटल स्वामी ने ईमानदारी का परिचय देते हुए न केवल उत्तराखण्ड के लोगों का गौरव बढ़ाया है बल्कि अपने होटल में चाय नाश्ते के लिए रूके एक यात्री के लाखों रुपये के सोेने के जेवरात और 50 हजार रुपये की नकदी से भरा बैग वापस लौटा कर ईमानदारी की मिसाल पेश की है।‌ लाखों रूपयों का सामान वापस मिलने पर जहां यात्री ने राहत की सांस ली है वहीं वह होटल स्वामी की इस ईमानदारी भरे कार्य के लिए उनका धन्यवाद अदा करते नहीं थक रहे हैं। इसके अतिरिक्त स्थानीय लोगों द्वारा भी होटल स्वामी के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की जा रही है।
(Champawat news today)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पौने दो लाख रुपये से भरा मिला बैग, पवन भट्ट ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र के रहने वाले कृष्णा नगन्याल अपने परिवार के साथ धारचूला से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। बताया गया है कि इसी दौरान वह चम्पावत से करीब छह किमी पहले मानेश्वर के पास रावत भोजनालय में नाश्ते के लिए रूके। नाश्ता करने के बाद वह वहां से चले गए परन्तु उनका बैग होटल में ही रह गया। बताया गया है कि होटल में छूटे इस बैग में 10 तोला सोना और 50 हजार की की नगदी थी। जब कृष्णा नगन्याल चम्पावत से करीब 30 किमी दूर चल्थी पहुंचे तो उन्हें बैग गाड़ी में कहीं नहीं दिया। जिस पर वह काफी परेशान हो गए और उन्होंने चंपावत पुलिस से मदद की गुहार लगाई। घटना की सूचना मिलने पर चंपावत पुलिस ने बैग की छानबीन शुरू की। इस क्रम में जब चंपावत पुलिस की टीम रावत भोजनालय में पहुंची तो होटल स्वामी पुष्कर रावत ने न केवल बैग होटल में छूटने की बात स्वीकारी बल्कि उसे सकुशल पुलिस के सुपुर्द भी कर दिया।
(Champawat news today)

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी: ज्वेलरी से भरा बैग छूट गया ऑटो में तो चालक खुद आया बैग के साथ आशीर्वाद देने

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top