UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: बारात की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत अन्य घायल पुलिस ने किया रेस्क्यू
1 min read
Pithoragarh Marriage Max Accident: बरात से वापस लौटते समय हुआ हादसा, घायलों की हालत बताई जा रही नाज़ुक….
राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। दर्दनाक सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रही है जहां बेरीनाग में बारात में शामिल एक मैक्स वाहन के अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट जाने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वाहन में सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को उपचार के लिए सीएचसी बेरीनाग में भर्ती कराया गया है।
(Pithoragarh Marriage Max Accident)
यह भी पढ़ें- Pithoragarh murder news उत्तराखण्ड: पहाड़ में तिहरे हत्याकांड से फैली सनसनी, एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक राज्य के पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र के बडेत बाफिला गांव से एक बारात बीते रोज गंगोलीहाट गई थी। बताया गया है कि जब बरात वापस लौट रही थी तो उसी दौरान बरात में शामिल एक मैक्स त्रिपुरा देवी के पास एकाएक अनियंत्रित होकर बीच सड़क में ही पलट गई। जिससे वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान चिराग सिंह बाफिला पुत्र जगत सिंह बाफिला के रूप में हुई है। जबकि वाहन में सवार राजेन्द्र राम, रमेश राम एवं पुष्कर साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत अभी भी नाज़ुक बताई जा रही है।
(Pithoragarh Marriage Max Accident)
यह भी पढ़ें- दहल उठा पिथौरागढ़: तिहरे हत्याकांड में आया नया मोड़, 16 घंटे बाद चौथा शव भी बरामद
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
