Connect with us
ICSE Result: Aadi Gupta became Uttarakhand topper in 10th, got second rank in All India level. Aadi Gupta ICSE Topper

Home / उत्तराखण्ड / Aadi Gupta ICSE Topper: उत्तराखण्ड टापर बने आदि, आल इंडिया लेवल पर हासिल की देश में दूसरी रैंक

उत्तराखण्ड देहरादून

Aadi Gupta ICSE Topper: उत्तराखण्ड टापर बने आदि, आल इंडिया लेवल पर हासिल की देश में दूसरी रैंक

1 min read

Aadi Gupta ICSE Topper: गौरवान्वित पल, दसवीं कक्षा के उत्तराखंड टापर आदि गुप्ता ने मेरिट सूची में भी बनाई जगह, आल इंडिया लेवल पर समूचे देश में मिली दूसरी रैंक….

जहां बीते शुक्रवार को सीबीएसई ने अपना रिजल्ट घोषित किया था जिसमें उत्तराखंड के छात्र छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन देकर राज्य का नाम रोशन किया वही आज रविवार को काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने भी दसवीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए। रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। उत्तराखण्ड के नौनिहालों ने भी रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन किया है। 10वीं कक्षा के परिणामों में उत्तराखण्ड के एक छात्र ने मेरिट लिस्ट में जगह भी बनाई है। जी हां… देहरादून के ब्राइटलैंड स्कूल के छात्र आदि गुप्ता ने 99.6% अंकों के साथ ऑल इंडिया मे दूसरी रैंक हासिल करने के साथ ही उत्तराखंड में टापर बनने का मुकाम भी हासिल किया है।
(Aadi Gupta ICSE Topper)
यह भी पढ़ें- Geeta rawat haridwar CBSE: माता-पिता को खोया पर नहीं टूटा गीता का होंसला, सेल्फ स्टडी कर हासिल किए 97% अंक

इसके साथ ही 12वीं कक्षा की स्टेट मेरिट लिस्ट में देहरादून के छह छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। जिसमे दो छात्राओं ने उत्तराखंड में पहला, दो छात्राओं ने दूसरा व दो छात्रों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मेरिट लिस्ट की सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों की सूची इस प्रकार से है।
●तीस्ता द्विवेदी (वेल्हम गर्ल्स स्कूल) 99% के साथ उत्तराखंड में पहले स्थान पर रहीं। वही
●नंदिनी जालान (वेल्हम गर्ल्स स्कूल) भी 99% अंकों के साथ उत्तराखंड में पहले स्थान पर रहीं।
●हिमांशी गुप्ता (वेल्हम गर्ल्स स्कूल) 98.75% के साथ उत्तराखंड दूसरे स्थान पर रहीं है।
●समृद्धि सेठी (ब्राइटलैंड्स स्कूल) 98.75% के साथ उत्तराखंड दूसरे स्थान पर रहीं।
●हर्षवर्धन सैनी (समरवैली स्कूल) 98.5% के साथ उत्तराखंड में तीसरे स्थान पर रहे है।
●वैभव बर्थवाल (ब्राइटलैंड्स स्कूल) 98.5% अंकों के साथ उत्तराखंड में तीसरे स्थान पर रहे है।
(Aadi Gupta ICSE Topper)

यह भी पढ़ें- Meenakshi Nainital CBSE Result: पिता चलाते हैं नैनीताल में नाव, मां करती है घरों में काम, मीनाक्षी ने कड़ी मेहनत से बढ़ाया मान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Shriram institute of management kashipur

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top