UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा बीच सड़क में पलटी स्कूटी युवक ने मौके पर तोड़ा दम
1 min read
Champawat Scooty Accident: महज 18 वर्ष का था मृतक, हादसे की खबर से परिवार में मचा कोहराम…
राज्य में सड़क दुर्घटनाओं का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है ।आए दिन राज्य के किसी ना किसी कोने से सड़क दुर्घटना की खबर सुनने को मिलती रहती है अभी एक और ऐसी ही सड़क दुर्घटना की खबर राज्य के चंपावत जिले से सामने आ रही हैं जहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूटी के रपटने से एक युवक की मौत हो गई। जिसकी मौत की खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
(Champawat Scooty Accident)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: 40 यात्रियों से भरी रोडवेज बस गिरी गहरी खाई में, मची चीख पुकार
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार की शाम गोली बिरगुल चंपावत निवासी मुकेश सिंह बिष्ट उम्र 18 वर्ष पुत्र श्री उमेद सिंह बिष्ट स्कूटी से घर की ओर जा रहा था तभी अचानक मादली के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर एकाएक सड़क पर रपट गई। जिससे मुकेश बुरी तरह से चोटिल हो गया जिसके बाद उसे स्थानीय लोगों द्वारा डी एस एच लाया गया जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मुकेश को हायर सेंटर रेफर कर दिया। बता दें कि मुकेश को हायर सेंटर लाते हुए तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उप जिला अस्पताल टनकपुर पहुंचाया लेकिन चिकित्सक के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले ही मुकेश की मृत्यु हो चुकी थी। मुकेश की मृत्यु के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है क्षेत्र में शोक की लहर है।
(Champawat Scooty Accident)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
