Connect with us
Uttarakhand news: Now chandrayan chapter will be included in Uttarakhand school syllabus. Chandrayan Uttarakhand School syllabus

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड विद्यालय पाठ्यक्रम में जुड़ेगा अब एक नया अध्याय शिक्षा मंत्री ने दिए विभागों को निर्देश

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड विद्यालय पाठ्यक्रम में जुड़ेगा अब एक नया अध्याय शिक्षा मंत्री ने दिए विभागों को निर्देश

1 min read

Chandrayan Uttarakhand School syllabus: उत्तराखण्ड के छात्र छात्राएं भी अब पढ़ेंगे इसरो का चन्द्रयान अभियान, छठी से बारहवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में होगा शामिल…

चन्द्रयान 3 की अभूतपूर्व सफलता को देखते हुए अब उत्तराखंड सरकार इसे स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने जा रही है। विद्यालयी शिक्षा पाठ्यक्रम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के चंद्रयान अभियानों को सम्मिलित करने के दिशा-निर्देश बीते बुधवार को विद्यालयी शिक्षा विभाग की बैठक में विभागीय अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ने कहा कि चंद्रयान-तीन अभियान की सफलता ने दुनिया में भारतीय मेधा का परचम लहराया है।
(Chandrayan Uttarakhand School syllabus)
यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ के रोहित उपाध्याय का रहा चंद्रयान 3 मिशन में विशेष योगदान जाने उनके विषय में कुछ विशेष…

बैठक समाप्त होने के पश्चात मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि इसी कारण बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से राज्य के विद्यालयी शिक्षा पाठ्यक्रम में इसरो के चंद्रयान अभियानों को सम्मिलित करने का निर्णय लिया गया है। जिसके लिये उन्होंने विभागीय अधिकारियों को विज्ञान वर्ग के अंतर्गत कक्षा छठी से 12वीं तक के लिये चरणबद्ध पाठ्यक्रम तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
(Chandrayan Uttarakhand School syllabus)

यह भी पढ़ें- Tanmaya Tiwari chandrayan3: उत्तराखंड की तन्मया तिवारी भी रही चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों की टीम का हिस्सा ..

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top