Connect with us
Uttarakhand weather forecast news: Alert of heavy rain continues in four districts. Uttarakhand Heavy Rain News

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी रहें सावधान!!!!

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी रहें सावधान!!!!

1 min read

Uttarakhand Heavy Rain News: अगले दो-तीन दिन जमकर बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, आवश्यकीय परिस्थितियों में ही करें पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा….

उत्तराखण्ड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। शनिवार सुबह से ही राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है।‌ इसी बीच मौसम विभाग ने आगामी 11 सितंबर तक राज्य के सभी जिलों में इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान लगाया है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने राज्य के चार जिलों देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश और गर्जना का यलो अलर्ट जारी किया है । इसके अतिरिक्त राज्य के टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के अधिकांश क्षेत्रों में भी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। साथ ही राज्य के अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने का अंदेशा है।
(Uttarakhand Heavy Rain News)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के इन जिलों में 2 दिन खूब बरसेंगे बादल रहें सावधान!!!!

इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक अगले दो-तीन दिन प्रदेश के अधिकतर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने भी आम जनमानस से आवश्यक परिस्थितियों में ही पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा करने की अपील की है। साथ ही उत्तराखंड पुलिस ने किसी भी सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 112 जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की भी संभावना जताई गई है। इसके अतिरिक्त नदी नालों का जल स्तर बढ़ने के कारण निचले इलाकों में जलभराव की भी संभावना जताते हुए मौसम विभाग ने लोगों से नदी नालों के आसपास ना जाने की अपील की है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए सभी जिलों के अधिकारियों को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश उत्तराखण्ड शासन द्वारा दे दिए गए हैं।
(Uttarakhand Heavy Rain News)

यह भी पढ़ें- Good News: उत्तराखंड के दो जिलों को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी बड़ी सौगात….

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top