Connect with us
Uttarakhand News: Recruitment in National Institute of Technology NIT 2023, youth should apply soon. nit uttarakhand recruitment 2023

Home / UTTARAKHAND GOVT JOBS / Good News: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तराखंड में निकली भर्ती युवा जल्द करें आवेदन….

UTTARAKHAND GOVT JOBS उत्तराखण्ड

Good News: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तराखंड में निकली भर्ती युवा जल्द करें आवेदन….

1 min read

nit uttarakhand recruitment 2023: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तराखंड में 13 पदों पर निकली भर्ती, डिप्लोमा डिग्री धारक युवा कर सकते हैं आवेदन…

nit uttarakhand recruitment 2023
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तराखंड की ओर से 13 गैर–शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के अंतर्गत उत्तराखंड अधीक्षक, एसएएस सहायक, तकनीकी सहायक (कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग), एसएएस सहायक , कनिष्ठ अभियंता (सिविल और इलेक्ट्रिकल), आशुलिपिक और कार्यालय परिचारक के कुल 13 पद शामिल है। इच्छुक उम्मीदवारों को संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.nituk.ac.in पर विजिट करके ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इसके साथ ही आपको बता दे ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2023 को शाम 5:00 बजे तक है। आपको पदों की जानकारी देते हुए बता दे की अधीक्षक में 3 पद, एसएएस असिस्टेंट में 1 पद, जूनियर इंजीनियर सिविल और इलेक्ट्रिकल में 3 पद, तकनीकी सहायक (कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग) में 2 पद, ऑफिस अटेंडेंट में 3 पद और आशुलिपिक में 1 पद रिक्त है।
(nit uttarakhand recruitment 2023)
यह भी पढ़ें- Good News: 84 हजार पदों पर खुला सरकारी नौकरी का पिटारा उत्तराखंड युवा भी करें आवेदन…..

चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और ट्रेड टेस्ट से गुजरना होगा। लिखित परीक्षा में विशेषज्ञता/व्यापार के संबंधित क्षेत्र में लिखित परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। वहीं लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर, केवल शीर्ष ‘एन’ उम्मीदवारों को ट्रेड टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके अलावा शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची संस्थान की वेबसाइट www.nituk.ac.in पर प्रकाशित की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे नियमित रूप से संस्थान की वेबसाइट देखते रहें।
(nit uttarakhand recruitment 2023)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: UKSSSC ने निकाली समूह ग के अंतर्गत भर्ती अंतिम तिथि से पूर्व जल्द करें आवेदन

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GOVT JOBS

To Top