Connect with us
Ukpsc vacancy

Home / UTTARAKHAND GOVT JOBS / उत्तराखंड: UKPSC ने इन पदों पर भी निकाली भर्ती जल्द करें आवेदन ….

UTTARAKHAND GOVT JOBS उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: UKPSC ने इन पदों पर भी निकाली भर्ती जल्द करें आवेदन ….

1 min read

UKPSC group B Recruitment: अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग यानी यूकेपीएससी ने जारी किया समूह-ख की आईटीआई प्रधानाचार्य ग्रेड-2 भर्ती का विज्ञापन, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया…

UKPSC group B Recruitment
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक और अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां… इन दिनों उत्तराखण्ड सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन करने वाली दोनों ही संस्थाएं यानी उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग तथा उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर बंपर भर्तियां निकाल रही है।‌ इसी कड़ी में अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग यानी यूकेपीएससी ने समूह-ख की आईटीआई प्रधानाचार्य ग्रेड-2 भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। बताया गया है कि अभ्यर्थी इन पदों के लिए आगामी तीन नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
(UKPSC group B Recruitment)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: UKSSSC ने समूह ग के पदों पर निकाली भर्ती जल्द करें आवेदन ….

आपको बता दें कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा यह भर्ती 18 पदों (जनरल-09, एससी-05, एसटी-01, ओबीसी-02, ईडब्ल्यूएस-01) के लिए आयोजित की जा रही है।‌ इस भर्ती में सम्मिलित होने के इच्छुक युवाओं की उम्र 21 से 42 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। बात आवेदन शुल्क की करें तो अनारक्षित, ओबीसी एवं एडब्ल्यूएस कैटेगरी वाले युवाओं के लिए 172.30 रूपए तथा एस‌सी/एसटी युवाओं के लिए 82.30 रूपए का आवेदन शुल्क प्रोसेसिंग फीस के साथ निर्धारित किया गया है। जबकि दिव्यांग युवाओं को 22.30 रुपये शुल्क देना होगा। बताया गया है कि भर्ती के लिए पहले स्क्रीनिंग परीक्षा और फिर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
(UKPSC group B Recruitment)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पशु चिकित्सा अधिकारी के पदों पर निकाली भर्ती जल्द करें आवेदन…

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GOVT JOBS

To Top