Connect with us
uttarakhand pashupalan vibhag recruitment

Home / UTTARAKHAND GOVT JOBS / उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पशुपालन विभाग में निकाली भर्ती जल्द करें आवेदन!!

UTTARAKHAND GOVT JOBS उत्तराखण्ड

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पशुपालन विभाग में निकाली भर्ती जल्द करें आवेदन!!

1 min read

uttarakhand pashupalan vibhag recruitment: 30 जनवरी 2024 है आवेदन की अंतिम तिथि, 11 फरवरी को प्रस्तावित है परीक्षा की तिथि…

uttarakhand pashupalan vibhag recruitment
पशु पालन विभाग में नौकरी करने के इच्छुक बेरोजगार युवाओं के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा भर्ती निकाली गई है। बता दें कि वर्ष 2024 की समूह ग की यह पहली भर्ती है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ के अन्तर्गत पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के 120 खाली पदों, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में कुल 136 खाली पदों पर सीधी भर्ती हेतु सहायक प्रशिक्षण अधिकारी के 03 खाली पदों, रेशम विकास विभाग में अधिदर्शक/प्रदर्शक (रेशम) के 10 खाली पदों तथा रेशम विकास विभाग में निरीक्षक के 03 खाली पदों, पर चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: वर्ष 2024 में 132 दिन बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा सचिव ने जारी किया कैलेंडर, देखें सूची

uttarakhand pashupalan vibhag recruitment 2024
इच्छुक उम्मीदवार 30 जनवरी 2024 तक www.sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खाली पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाशन की तिथि – 08 जनवरी 2024
आवेदन शुरू करने की तिथि – 10 जनवरी 2024
ऑनलाइन आवेदन करने अंतिम तिथि – 30 जनवरी 2024
ऑनलाइन आवेदन संसोधन करने की तिथि – 01 फरवरी से 03 फरवरी 2024
लिखित परीक्षा की अनुमानित तिथि – 11 फरवरी 2024 .
भर्ती हेतु उम्मीदवार की आयु सीमा 21 वर्ष से 42 वर्ष।
वेतन 35400 रूपये से 112400 रूपये।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड स्वास्थ्य विभाग में होगी बंपर भर्ती, भरें जाएंगे वार्ड बॉय एवं लैब टेक्नीशियनों के पद

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GOVT JOBS

To Top