UTTARAKHAND ROADWAYS देहरादून
खुशखबरी: उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारियों को होली पर मिलेगी अतिरिक्त धनराशि
1 min read
Uttarakhand Roadways Holi Allowance: होली पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि, होली के दिन ड्यूटी करने वाले चालक परिचालक को अतिरिक्त राशि भी देगा रोडवेज प्रबंधन…
Uttarakhand Roadways Holi Allowance
उत्तराखण्ड परिवहन निगम के कार्मिकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां… रोडवेज प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के लिए होली प्रोत्साहन योजना शुरू कर दी है। रोडवेज प्रबंधन की इस योजना का लाभ न सिर्फ होली के त्योहार के दिन के साथ ही 11 दिन काम करने वाले चालक-परिचालकों को मिलेगा बल्कि इससे कार्यशाला के तकनीकी कर्मचारियों, संचालन कार्य में लगे डीजल लिपिक, समयपाल, बैग इनआउट लिपिक, चेकिंग लिपिक, कैशियर, स्टोरकीपर, काउंटर बुकिंग करने वाले लिपिक भी लाभान्वित होंगे।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी: होली पर दिल्ली रूट पर चलेंगी अतिरिक्त बसें नहीं होगी यात्रियों की फजीहत..
बता दें कि कार्यालय कर्मचारियों के लिए जहां होली पर्व पर लगातार दस दिनों तक कार्य करने पर नियमित कर्मचारियों को जहां 1000 रुपये प्रोत्साहन के रूप में दिए जाएंगे वहीं बाह्य स्रोत कर्मचारियों को 650 रुपये दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त चालक परिचालकों को 22 मार्च से अगले 11 दिन तक ड्यूटी करने पर 1500 रुपये जबकि 10 दिन ड्यूटी करने पर 1250 रुपये की धनराशि प्रोत्साहन भत्ते के रूप में दी जाएगी। इतना ही नहीं होली के दिन ड्यूटी करने वाले चालक, परिचालकों को उस दिन का 300 रुपये अतिरिक्त दिया जाएगा। सबसे खास बात तो यह है कि इस संबंध में उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड रोडवेज के संविदा और आउटसोर्स कर्मीको को मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
