Connect with us
Champawat News Today

Home / उत्तराखण्ड / चंपावत: शारदा नदी में डूबने से गई मां बेटी की जिंदगी परिजनों में मचा कोहराम…

उत्तराखण्ड चम्पावत

चंपावत: शारदा नदी में डूबने से गई मां बेटी की जिंदगी परिजनों में मचा कोहराम…

1 min read

Champawat News Today: बेटी को बचाने के लिए मां ने भी लगा दी नदी में छलांग, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बरामद किए दोनों के शव….

Champawat News Today
उत्तराखंड के चंपावत जिले से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां चंपावत जिले के टनकपुर में शारदा नदी के शारदा घाट पर डूबने से एक महिला और बच्ची की मौत हो गई। बता दें कि घटना की सूचना मिलने के पश्चात कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव को बरामद कर लिया गया। मृतको की पहचान मां- बेटी के रूप में हुई है। बताते चलें कि वे घसियारा मंडी की रहने वाली थीं। घटना की सूचना के बाद से महिला के परिजनों में कोहराम मच गया है।
यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में होली के दिन भीषण सड़क हादसा सूबेदार समेत तीन लोगों की गई जान…

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार कंचन पत्नी संजय सक्सेना उम्र 29 व बच्ची की पहचान दिव्यांशी पुत्री संजय सक्सेना उम्र 07 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 9 की शारदा नदी में डूबने से मौत हो गई। बता दें कि संजय की पत्नी कंचन और बेटी दिव्यांशी शुक्रवार दोपहर बाजार गए थे वहीं से शारदा घाट की तरफ चले गए। बताते चलें कि कंचन की बेटी दिव्यांशी शौच के लिए नदी के किनारे गई तभी उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूबने लगी बेटी को बचाने के लिए कंचन ने भी नदी में छलांग लगा दी । दोनों मां बेटी नदी में डूबने लग गए। पुलिस घटना के कारण की बारीकी से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: नदी में नहाने गए युवक की ग‌ई जिंदगी, एक हफ्ते पहले ही छुट्टियों पर आया था घर

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top