Connect with us
Uttarakhand school closed Rain alert

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand school closed Rain alert: भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल

UTTARAKHAND WEATHER नैनीताल

Uttarakhand school closed Rain alert: भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल

1 min read

Uttarakhand school closed Rain alert: जिलाधिकारी वंदना ने देर शाम जारी किया आदेश, मंगलवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र….

Uttarakhand school closed Rain alert
इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां मौसम विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा के रेड अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी वंदना ने दिनांक 02.07.2024 यानी मंगलवार को जिले के कक्षा एक से 12वीं तक के सभी विद्यालयों और समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है मौसम विभाग द्वारा जनपद नैनीताल में दिनाँक 02.07.2024 से दिनांक 04.07.2024 तक भारी से अत्यन्त भारी वर्षा होने की संभावना जताते हुए रेड एलर्ट घोषित किया गया है। जिसको देखते हुए जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है ।
Uttarakhand school closed Rain alert: भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूलयह भी पढ़ें- नैनीताल जिले में हो रही है भारी बारिश ये रास्ते चल रहें हैं बन्द सफर से पहले देख लीजिए

uttarakhand weather heavy rain alert
आपको बता दें कि बीते दो दिनों से ही राज्य के नैनीताल जिले के अधिकांश क्षेत्रों के साथ ही हल्द्वानी शहर में भी भारी बारिश देखने को मिल रही है। इस बारिश से जहां हल्द्वानी की सड़कें दरिया बनी हुई है और लोगों के घरों में पानी घुस गया है वहीं नैनीताल जिले के 10 सम्पर्क मार्गों पर मलवा आने से यातायात बाधित हो गया है। जिन्हें सुचारू करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने सभी मार्गों पर जेसीबी लगाकर कार्य शुरू करवा दिया है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather Update news: उत्तराखंड में 3 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top