Connect with us
Uttarakhand weather news alert rain barish today
सांकेतिक फोटो

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather news alert: उत्तराखंड में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी…

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम

Uttarakhand weather news alert: उत्तराखंड में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी…

1 min read

Uttarakhand weather news alert : उत्तराखंड मे आगामी तीन दिनों तक जमकर बरसेंगे बदरा, कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट तो कुछ इलाकों मे येलो अलर्ट जारी

Uttarakhand weather news alert : उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में इन दिनों भारी बारिश का दौर जारी है जिसके चलते भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है वहीं मौसम ठंडा और सुहावना भी हो गया है जिसके चलते लोगों को राहत महसूस हुई है लेकिन कुछ इलाकों के लोगों के लिए यह बारिश बेहद आफत भारी साबित हुई है। इसी बीच एक बार फिरसे आगामी तीन दिनों तक प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट तो कहीं येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर, अब सस्ता आएगा बिल

uttarakhand rain barish alert बता दें मौसम विभाग के पूर्वानुमानुसार प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बीते रविवार को भी भारी बरसात का दौर जारी रहा जिस कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न हुई। जबकि मैदानी इलाकों की सड़कों पर जल भराव की स्थिति उत्पन्न हुई। वहीं मौसम विभाग ने आज सोमवार को देहरादून समेत टिहरी ,चमोली और बागेश्वर आदि जिलों के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग ,पौडी, पिथौरागढ़ ,अल्मोड़ा ,चंपावत नैनीताल, उधम सिंह नगर , हरिद्वार जिलों के अधिकांश हिस्सों में जोरदार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं बल्कि आने वाले तीन दिनों यानि 15 अगस्त तक भारी बारिश का यहीं सिलसिला जारी रहने वाला है। भारी बारिश के दौरान लोगों को सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: मैक्स पर गिरा भारी भरकम बोल्डर चालक की गई जिंदगी विडियो आई सामने

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top