Connect with us
Rishikesh bike accident
सांकेतिक फोटो

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Rishikesh bike accident: भयावह सड़क हादसे में चली गई पटवारी की जिंदगी, विभाग में शोक की लहर

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऋषिकेश

Rishikesh bike accident: भयावह सड़क हादसे में चली गई पटवारी की जिंदगी, विभाग में शोक की लहर

1 min read

Rishikesh bike accident: मैक्स और बाइक की भीषण भिड़ंत, पटवारी की गई जिंदगी, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस कर रही है हादसे के कारणों की जांच…

Rishikesh bike accident
राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। अब तो शायद ही ऐसा कोई दिन होगा जब राज्य के किसी ना किसी हिस्से से दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं की खबरें सुनने को ना मिलती हों। भयावह सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के ऋषिकेश से सामने आ रही है जहां मैक्स और बाइक की भीषण टक्कर से बाइक सवार पटवारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद खबर से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मच गया वहीं समूचे राजस्व विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- Udham Singh Nagar news: डैम में नहाने गए युवक की डूबने से चली गई जिंदगी

rishikesh road accident news अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक रविवार को ऋषिकेश के मुनि की रेती कोतवाली को सूचना मिली कि शिवपुरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक बाइक और मैक्स वाहन की आमने-सामने से टक्कर हो गई है। जिस पर शिवपुरी चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि बाइक सवार लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा है। घायल बाइक सवार की पहचान, उसकी जेब में मिले पहचान पत्र के आधार पर सतवीर लिंगवाल पुत्र बाल गोविंद निवासी चोबट्टाखाल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक सतवीर एसडीएम ऑफिस में पटवारी के पद पर तैनात थे। जिस पर पुलिस ने घायल सतवीर को एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिस पर पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हादसा कैसे हुआ। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि मृतक पटवारी पौड़ी से ऋषिकेश की ओर आ रहा था, जबकि मैक्स वाहन ऋषिकेश से शिवपुरी की ओर जा रहा था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मैक्स को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- Pauri Garhwal news today: पौड़ी गढ़वाल में मकान की दीवार गिरने से ग‌ई महिला की जिंदगी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top