Connect with us
Prime Minister PM Narendra Modi address to the nation today can give gift of Navratri uttarakhand breaking news today
फोटो सोशल मीडिया PM modi news today

Home / Highlights / PM Modi addresses nation: प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन आज दें सकते हैं नवरात्रि की सौगात

Highlights देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

PM Modi addresses nation: प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन आज दें सकते हैं नवरात्रि की सौगात

1 min read

Prime Minister PM Narendra Modi address to the nation today can give gift of Navratri uttarakhand breaking news today: आज शाम 5 बजे होगा संबोधन, नवरात्रि से पहले देशवासियों को सौगात दे सकते हैं पीएम मोदी 

Prime Minister PM Narendra Modi address to the nation today can give gift of Navratri uttarakhand breaking news today इस वक्त की सबसे बड़ी खबर देश की राजधानी नई दिल्ली से सामने आ रही है जिसके मुताबिक नवरात्रि से ठीक पहले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी देश को संबोधित करेंगे। बताया गया है कि उनका देश के नाम ये संबोधन शाम 5 बजे होगा।

आपको बता दें कि कल 22 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन से देश में जीएसटी 2.0 की शुरुआत हो रही है। जीएसटी की नई दरें लागू होंगी। इसके बाद लोगों की जरूरत कई चीजें सस्ती हो जाएंगी। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसी विषय पर देशवासियों को नवरात्रि से पहले एक बड़ी सौगात दे सकते हैं। हालांकि अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि पीएम मोदी किस विषय पर देशवासियों को संबोधित करने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Big breking: आपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आज देश को संबोधित करेंगे PM नरेंद्र मोदी

इससे पहले भी कई बार राष्ट्र को संबोधित कर चुके हैं पीएम मोदी, नोटबंदी, लाकडाउन के ऐलान ने मचा दिया था हड़कंप 

आपको बता दें कि 2014 में सत्ता संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले कई मौकों पर राष्ट्र को संबोधित कर चुके हैं। उन्होंने नोटबंदी और कोरोना काल में लॉकडाउन की घोषणा भी अपने ‘राष्ट्र के नाम संबोधन’ के माध्यम से की थी। 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 में बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद भी उन्होंने देशवासियों को संबोधित किया था।

देश के नाम अपना पहला संबोधन उन्होंने 8 नवंबर 2016 को किया था, जिसमें उन्होंने नोट बंदी का ऐलान करते हुए रात 12 बजे से 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने की घोषणा थी। इसके बाद 22 मार्च 2020 को उन्होंने कोरोना महामारी के कारण देशव्यापी लाकडाउन का ऐलान भी देश के नाम अपने संबोधन में किया था।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand: राजधानी गैरसैंण में गरजे पहाड़ी स्वाभिमान रैली से सरकार को दिखाया आईना

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Highlights

To Top