Home / UTTARAKHAND GULDAR / Champawat guldar attack: बाराकोट चम्पावत आदमखोर गुलदार ने ग्रामीण को बनाया निवाला
UTTARAKHAND GULDAR चम्पावत
Champawat guldar attack: बाराकोट चम्पावत आदमखोर गुलदार ने ग्रामीण को बनाया निवाला
By
1 min read
dev singh adhikari died killed in guldar attack barakot block champawat uttarakhand latest news today: चंपावत में गुलदार का आतंक: शौच के लिए निकले ग्रामीण की दर्दनाक मौत, इलाके में दहशत और आक्रोश
dev singh adhikari died killed in guldar attack barakot block champawat uttarakhand latest news today: उत्तराखण्ड में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। खासतौर पर इस बार सर्दियों के मौसम में मानव वन्य जीव संघर्षो की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिली है। यही कारण है कि कुमाऊं मंडल से लेकर गढ़वाल मंडल तक सभी जगह ग्रामीण दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं।
मानव वन्य जीव संघर्ष की एक और ऐसी ही दुखद खबर आज राज्य के चम्पावत जिले से सामने आ रही है जहां बाराकोट में आदमखोर गुलदार ने मंगलवार तड़के च्यूरानी ग्रामसभा के धरगड़ा तोक निवासी 42 वर्षीय देव सिंह अधिकारी को अपना निवाला बना लिया। इस घटना से जहां मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है वहीं एक माह के भीतर क्षेत्र में हुई गुलदार के हमले की दूसरी घटना से पूरे इलाके में दहशत व्याप्त है।
यह भी पढ़ें- Goa night club fire uttarakhand: गोवा अग्निकांड में पिथौरागढ़ के सुरेंद्र की भी गई जिंदगी
सुबह घर से निकले और फिर नहीं लौटे वापस
स्थानीय लोगों के मुताबिक, देव सिंह रोज की तरह सुबह करीब 5:30 बजे शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। उन्होंने घर की दूसरी ओर शौचालय बनाया था। परंतु जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटे, तो परिजन चिंतित हो उठे। उनकी पत्नी घर के बाहर उन्हें ढूंढने निकलीं, तभी घर का कुत्ता जोर-जोर से भौंकता हुआ जंगल की ओर भागा। ग्रामीणों ने कुत्ते का पीछा किया तो कुछ दूरी पर खून से लथपथ देव सिंह का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। अंदेशा जताया जा रहा है कि गुलदार उन पर घात लगाए बैठा था और मौके पर ही उन्हें खींचकर करीब 300 मीटर दूर जंगल तक ले गया। घटना स्थल का नजारा देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए।
यह भी पढ़ें- Champawat guldar attack: चम्पावत गुलदार ने ग्रामीण को बनाया निवाला 2 दिन बाद मिला शव
एक दिन पहले पत्नी पर भी हमले की कोशिश!
ग्रामीणों ने बताया कि घटना से एक दिन पहले ही वही गुलदार देव सिंह की पत्नी पर हमला करने की कोशिश कर चुका था। हालांकि, वह किसी तरह बचकर घर लौट आईं। इससे गांव में पहले ही भय का माहौल था, लेकिन मंगलवार की घटना ने लोगों में दहशत और गहरा दी है।
घटना की सूचना मिलते ही काली कुमाऊं रेंज के वन दरोगा प्रकाश गिरी गोस्वामी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बाद में परिजनों को सौंप दिया गया। लेकिन ग्रामीणों में गुस्सा कम नहीं हुआ है। उनका कहना है कि गुलदार लंबे समय से इलाके में घूम रहा है और अब इंसानों पर खुला हमला कर रहा है। लोगों की मांग है कि वन विभाग उसे आदमखोर घोषित कर पकड़ने या मारने हेतु तुरंत कार्रवाई करे।
यह भी पढ़ें- टिहरी गढ़वाल: गोवा अग्निकांड में देवप्रयाग के जितेन्द्र की भी गई जिंदगी पिता 8 साल से लापता
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
ग्रामीणों के मुताबिक मृतक देव सिंह अधिकारी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो छोटे बच्चे—9 और 10 साल के—हैं, जिन्हें अब पिता की छाया के बिना जीवन बिताना होगा। पूरे गांव में मातम पसरा है और परिवार गहरे सदमे में है। घटना के बाद से देव सिंह की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आपको बता दें कि चम्पावत जिले में यह गुलदार के हमले की एक महीने के भीतर ही दूसरी घटना है। इससे पहले लोहाघाट के मंगोली क्षेत्र में भी एक ग्रामीण को गुलदार ने मार डाला था। हालांकि कुछ ही समय बाद वन विभाग ने मंगोली क्षेत्र में एक गुलदार को पिंजरे में कैद कर उसके आदमखोर होने का दावा किया था परंतु लगातार बढ़ती ऐसी घटनाओं ने वन विभाग के दावे और प्रशासन की तैयारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर भी मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें- Goa incident uttarakhand: गोवा हादसे में उत्तराखण्ड के 5 युवकों की मौत चम्पावत के मनीष भी शामिल
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Tanakpur news today: टनकपुर में डॉक्टरों ने 2 वर्षीय बच्चे की नाक से निकाला विदेशी धातु का बटन….
1 min read Tanakpur news today champawat news hindi Champawat news live Champawat news today Tanakpur sub district hospital news…
Read More
Haridwar accident today: हरिद्वार 3 बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की गई जिंदगी पुलिस कर्मी घायल
1 min read Haridwar news today haridwar bike Accident today haridwar police news today haridwar accident news today हरिद्वार में…
Read More
Uttarakhand news: रुद्रपुर में बिजली की मरम्मत करते समय पीएसी कांस्टेबल धर्मेंद्र रावत की गई जान
1 min read |Rudrapur Breaking News | PAC Constable Dharmendra Singh Rawat| Electric Shock|रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा, बिजली के पोल…
Read More
Khatima News: खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण सफल
1 min read |Khatime Singing Audition| खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण…
Read More
Tehri Ketan murder case: केतन हत्याकांड में बड़ा मोड़, मेडिकल रिपोर्ट के बाद मृतक समेत दो पर केस
1 min read |Tehri Garhwal Ketan Lal Murder Case Update| Uttarakhand breaking news today|हाईकोर्ट के आदेश के बाद टिहरी केतन…
Read More
Nainital news: हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर बड़ा हादसा, टक्कर के बाद खाई में समाई कार और बुलेट
1 min read |Nainital Accident News| नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा: भुजियाघाट के पास कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर,…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
