UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT नैनीताल
Lalkuan accident news today: लालकुआं फौज की तैयारी कर रहे छात्र की भयावह हादसे में गई जिंदगी
1 min read
vansh sharma of bindu khatta died in cycle road accident lalkuan nainital uttarakhand latest news today: फौज की तैयारी कर रहा था मृतक वंश, फील्ड में दौड़ने के लिए जाते समय हुआ भयावह हादसा….
vansh sharma of bindu khatta died in cycle road accident lalkuan nainital uttarakhand latest news today: उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। लगातार घटित होते दर्दनाक सड़क हादसे न केवल लोगों को काल का ग्रास बना रहे बल्कि युवाओं के सपनों को लीलने के साथ ही परिजनों पर भी कुठाराघात कर रहे हैं। भयावह सड़क हादसे की ऐसी ही एक बेहद दुखद एवं हृदयविदारक खबर आज राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां फौज की तैयारी में जुटे एक युवा की भीषण सड़क हादसे में जिंदगी चली गई।
बताया गया है कि यह दर्दनाक सड़क हादसा लालकुआं के सुभाष नगर स्थित पुराने पुलिस चेकपोस्ट के पास उस समय घटित हुआ जब हाईवे में साईकिल सवार छात्र को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की अस्पताल जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त साइकिल सवार छात्र अपने घर से लालकुआं की ओर जा रहा था, जहां वह प्रतिदिन दौड़ने की प्रेक्टिस करता था।
यह भी पढ़ें- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कार में लगी आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जिंदगी
वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुआ वंश, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ दिया दम bindukhatta latest news today
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के लालकुआं के सुभाष नगर बिदुखत्ता निवासी वंश शर्मा रोज की तरह बुधवार शाम को भी साइकिल से लालकुआँ की ओर आ रहा था। बताया गया है कि जैसे ही वह हाइवे पर पुराने पुलिस चेक पोस्ट के पास पहुंचा तो अचानक पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में जोरदार मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जहां साइकिल के परखच्चे उड़ गए वहीं छिटककर सड़क पर काफी दूर गिरा वंश मौके पर ही अचित हो गया, स्थानीय लोगों एवं कोतवाली पुलिस ने आनन-फानन में छात्र को डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें- Bomb squad accident MP: मध्यप्रदेश बम निरोधक दस्ते का वाहन ट्रक से भिड़ा 4 जवान शहीद
लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय हल्दूचौड़ में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था मृतक वंश, पिता गुजरात में करते हैं नौकरी
मृतक वंश के परिजनों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मृतक वंश शर्मा पुत्र राकेश शर्मा उम्र 18 वर्ष, लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय हल्दूचौड़ में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था, वंश शाम को लगभग 4:30 बजे घर से लालकुआं डॉर्बी फील्ड में दौड़ने के लिए साइकिल से जा रहा था, इसी दौरान यह हादसा घटित हो गया। उन्होंने बताया कि वंश भारतीय सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। मृतक वंश के पिता राकेश शर्मा गुजरात में नौकरी करते हैं। इस हृदय विदारक घटना से जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़ें- Nainital car Accident ramgarh: रामगढ़ नैनीताल में बड़ा कार हादसा, मामा भांजी की गई जिंदगी
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
