Connect with us
Ranikhet News Today women returning from election duty
Image : Almora police ( Ranikhet News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Almora News: रानीखेत में चुनाव ड्यूटी से लौट रही महिला के साथ छेड़छाड़ मामले में नोटिस जारी

UTTARAKHAND NEWS अल्मोड़ा

Almora News: रानीखेत में चुनाव ड्यूटी से लौट रही महिला के साथ छेड़छाड़ मामले में नोटिस जारी

1 min read

Ranikhet News Today   : पंचायत चुनाव की ड्यूटी से लौट रही महिला मतदान अधिकारी के साथ सैन्यकर्मी ने की थी छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ नोटिस जारी…

Ranikhet News Today women returning from election duty  : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है जहां पर पंचायत चुनाव की ड्यूटी से लौट रही महिला मतदान अधिकारी के साथ बीते दिनों छेड़छाड़ का मामला सामने आया था जिसके कारण क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला वहीं महिला के साथ बदतमीजी करने वाले आरोपी की पहचान हो गई है। हैरानी की बात तो यह है कि आरोपी कोई और नहीं बल्कि सैन्य कर्मी है जो इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ है। पुलिस ने आरोपी की कार सीज करते हुए उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी कर दिया है जिसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े :Almora News: पंचायत चुनाव ड्यूटी से लौट रही महिला के साथ छेड़छाड़ कूद गई गाड़ी से ही…

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के रानीखेत के दुभणा गांव के निवासी कमल सिंह रावत वर्तमान में दिल्ली के शंकर विहार में सैन्यकर्मी के पद पर तैनात हैं जो इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए हैं। दरअसल बीते 24 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे जब महिला अधिकारी पंचायत चुनाव की ड्यूटी पूरी करने के बाद घर लौटने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी तो इसी दौरान आरोपी कमल सिंह रावत ने उन्हें अपनी सफेद रंग की कार संख्या (Uk05C 8165 ) मे ताड़ीखेड़ तक लिफ्ट दी थी जिसके चलते कुछ दूरी पर पहुंचते ही आरोपी कार चालक ने महिला के साथ अश्लील हरकतें शुरू की जिसका विरोध करने पर कमल सिंह ने महिला के साथ मारपीट की इतना ही नही बल्कि स्थिति यहां तक पहुंच गई थी कि महिला अधिकारी को चलती कार से कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी।

आरोपी के खिलाफ नोटिस जारी

पीड़िता महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस प्रशासन के पास शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके आधार पर आरोपी कमल सिंह रावत के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है वहीं आरोपी की कार को भी सीज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले से संबंधित आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top