Connect with us
Rudrapur News Today: Body of missing teenager Rizwan Ali found in Rudrapur Kalyani River; murder case.
Image : social media ( Rudrapur News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Rudrapur News Today: रूद्रपुर कल्याणी नदी में मिला लापता किशोर का शव हत्या की आशंका

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Rudrapur News Today: रूद्रपुर कल्याणी नदी में मिला लापता किशोर का शव हत्या की आशंका

1 min read

Rudrapur News Today: Body of missing teenager Rizwan Ali found in Rudrapur Kalyani River; murder case. Uttarakhand breaking news live today: कल्याणी नदी में मिला लापता किशोर का शव, परिजनों ने जताई ह्त्या की आशंका

Rudrapur News Today: Body of missing teenager Rizwan Ali found in Rudrapur Kalyani River; murder case. Uttarakhand breaking news live today: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहाँ पर 21 जुलाई से लापता चल रहे किशोर का शव कल्याणी नदी से बरामद हुआ है। घटना के बाद से मृतक किशोर के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़े :Dharmendra Pradhan Resign: NEET पेपर लीक विवाद के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर खेड़ा वार्ड 17 निवासी 13 वर्षीय रिजवान अली पुत्र रियासत अली बीते 21 जुलाई से लापता चल रहा था। परिजनों ने रिजवान की खोजबीन आसपास की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। आज शनिवार की सुबह कुछ लोग झील के पास कल्याणी नदी में मछली मारने गए थे तभी इस दौरान उन्हें एक किशोर की लाश नदी में मिली। घटना की जानकारी उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की।

यह भी पढ़े :Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर पर उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में पहुंचे शेर सिंह का वीडियो वायरल

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका ( udham singh nagar news)

किशोर के शव की शिनाख्त करने पर पता चला की शव किसी और का नहीं बल्कि रिजवान का है जो बीते 21 जुलाई से लापता चल रहा था। बताते चलें किशोर की मौत पर उसके परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया है। रिजवान के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top