Connect with us
Bhanuli Kumauni Song of ramesh pandey

Home / उत्तराखण्ड / धमाकेदार कुमाउँनी गीत आया ” भानुली’ रिलीज होते ही मचा दी भानुली ने पहाड़ में धूम

उत्तराखण्ड पहाड़ी गैलरी

धमाकेदार कुमाउँनी गीत आया ” भानुली’ रिलीज होते ही मचा दी भानुली ने पहाड़ में धूम

1 min read

युवा गायक रमेश पांडये के भानुली (Bhanuli ) कुमाउनी गीत (Kumauni Song) ने भी पहाड़ में मचाई धूम

उत्तराखण्ड लोकसंगीत और यहाँ की लोक संस्कृति आज अपने चरम पर है , देश विदेशो तक पहाड़ी लोक संस्कृति का बोलबाला है , जिसका श्रेय उन सभी लोकगायकों और कलाकारों को जाता है जो अपने अथक प्रयाशो से यहाँ की लोक संस्कृति को संजोये हुए है। वैसे तो पहाड़ी गीतों में एक से एक गढ़वाली कुमाउँनी डीजे गीत निकल चुके है , उसी सीरीज में फिर धमाल मचा रहा है गायक रमेश मोहन पांडेय का ” भानुली ” (Bhanuli) गीत। जो यूट्यूब पर रिलीज़ होने के कुछ दिनों के अंदर ही लाखो हिट्स ले चूका है। इस कुमाउंनी गीत (Kumauni Song) को संगीत दिया है सागर शर्मा ने।

भानुली गीत के मुख्य कलाकर है प्रशांत गगोड़िया और अरु थपलियाल जिनके डांस स्टेप्स ने लोगो का दिल जीत लिया , इसके साथ ही इस गीत में चार चाँद लगाए है अजय भारती के कोरियोग्राफी ने। गीत का संगीत इतना धमाकेदार है की आप खुद अपने कदमो को थिरकने से नहीं रोक सकते है।  जिस प्रकार स्व. लोकगायक पप्पू कार्की के माधुली  गीत ने धूम मचाई लगता है उसी प्रकार भानुली भी धमाकेदार गीत बनकर धूम मचाने वाला है। बता दे की गीत को प्रोड्यूस किया है ” एटीएस एंटरटेनमेंट ग्रुप ने वही गीत के डायरेक्टर प्रेम बिष्ट है “। अगर आपको भी ये गीत पसंद आए तो जरूर शेयर करे।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top