Connect with us
Breaking News: almora barechhina Indian Army Subedar Rajendra Singh Panwal Passes Away on Duty
Image : social media ( Breaking News Uttarakhand)

Home / ALMORA NEWS / Uttarakhand news:अल्मोड़ा के वीर सपूत सूबेदार राजेंद्र पैनवाल का ड्यूटी के दौरान निधन

ALMORA NEWS UTTARAKHAND NEWS

Uttarakhand news:अल्मोड़ा के वीर सपूत सूबेदार राजेंद्र पैनवाल का ड्यूटी के दौरान निधन

1 min read

Breaking News Uttarakhand: अल्मोड़ा निवासी सूबेदार राजेंद्र सिंह पैनवाल को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, पूरे क्षेत्र में दौड़ी  शोक की लहर

Almora Indian Army Soldier Rajendra Singh Penwal Death News: अल्मोड़ा जनपद के बाड़ेछीना निवासी भारतीय सेना के सूबेदार राजेंद्र सिंह पैनवाल का मणिपुर में ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और बाद में हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हो गया। इस दुखद खबर के बाद जहां परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़े :Instagram love story: प्रयागराज में पति ने पत्नी को इंस्टाग्राम पर नहीं पहचाना शादी का किया प्रस्ताव

(Military Funeral Uttarakhand)

आपको बता दें कि सोमवार सुबह जागेश्वर श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान सेना के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी और श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

बताया जा रहा है कि सूबेदार राजेंद्र सिंह पैनवाल एक माह बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही उनका निधन हो गया। इस खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनकी माता देवकी देवी, पत्नी आनंदी देवी, पुत्र भगवान सिंह, सागर पैनवाल और पुत्री शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल है।

उनके पैतृक गांव बाड़ेछीना में जैसे ही निधन की सूचना पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने उन्हें एक बहादुर और कर्तव्यनिष्ठ सैनिक के रूप में याद किया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Breaking News Today: टिहरी में बेटियों की शादी से पहले पिता की मौत…

(Army Tribute Ceremony)

अंतिम संस्कार के दौरान नायब सूबेदार सरबजीत सिंह, नवदीप सिंह, लांस नायक गुरुप्रीत सिंह, कुलबीर सिंह, बलजिंद्र सिंह, रविंद्र सिंह और गगनदीप सिंह समेत अन्य सैनिकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही स्थानीय लोगों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।

देश सेवा में समर्पित एक और वीर सपूत को आज नम आंखों से विदाई दी गई। उनका बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा हमेशा याद रखी जाएगी।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in ALMORA NEWS

To Top