Connect with us
Uttarakhand Accident news: Rishikesh Badrinath Highway Bus and Bullet Bike Crash Near Devprayag
Image: social media (Rishikesh Badrinath highway accident)

Home / उत्तराखण्ड / Uttarakhand: देवप्रयाग में ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर बस और बुलेट की भीषण टक्कर

उत्तराखण्ड ऋषिकेश

Uttarakhand: देवप्रयाग में ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर बस और बुलेट की भीषण टक्कर

1 min read

Tehri Garhwal Rishikesh Badrinath highway Accident: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बस और बुलेट की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, एक गंभीर घायल

Tehri Garhwal Rishikesh Badrinath highway Accident:
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार सुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोतवाली देवप्रयाग क्षेत्र के मूल्यागांव के पास कर्णप्रयाग की ओर जा रही एक रोडवेज बस और बुलेट मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।(Rishikesh Badrinath highway Accident)

यह भी पढ़ें : Uttarakhand News:नैनीताल झील में कूदे नेपाली मजदूर के लिए देवदूत बने आयुष भंडारी

सुबह करीब 9 बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 9:05 बजे बस संख्या UK11 PA 0316, जो कर्णप्रयाग की ओर जा रही थी, मूल्यागांव के समीप सामने से आ रही बुलेट बाइक (UK12 G 1916) से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सीधे बस के अगले हिस्से से जा भिड़ी।

बस के अगले हिस्से में फंस गई बुलेट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की रफ्तार इतनी अधिक थी कि बुलेट बाइक बस के अगले हिस्से (बोनट) को तोड़ते हुए उसमें फंस गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

यह भी पढ़ें : Breaking news: मुरादाबाद में प्रेमी से मिलने में बन रहा था मासूम बेटा बाधा, मां ने उतारा मौत के घाट

एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल

दुर्घटना में बाइक चला रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन ने घायल को तत्काल राजकीय वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी, देवप्रयाग पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

मृतक और घायल की पहचान में जुटी पुलिस (Uttarakhand Road Accident)

फिलहाल मृतक और घायल दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और दोनों व्यक्तियों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में प्रशासन का सहयोग किया।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top