Connect with us

उत्तरकाशी

उत्तराखण्ड

भीषड़ बस हादसा : 150 फिट गहरी खाई में गिरी बस, 12 लोगों की मौत, अन्य घायल




उत्तराखण्ड में सड़क हादसे थमने के नाम नहीं ले रहे है ,कभी कुमाऊं मंडल तो कभी गढ़वाल मंडल। बता दे की उत्तरकाशी के जानकीचट्टी से विकासनगर जा रही निजी कंपनी की बस डामटा के निकट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 यात्री घायल हैं। घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गाया है। बस में करीब बीस लोग सवार बताए जा रहे हैं। खाई से गिर कर बस यमुना नदी में जा गिरी।




जानकारी के मुताबिक हादसा आज करीब 12:30 बजे यमुनोत्री हाईवे पर डामटा क्षेत्र के पास हुआ। सूचना के बाद जिला स्तरीय अधिकारी एवं पुरोला पुलिस सहित राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची कर रेस्क्यू कार्य में जुट गई है। यमुना घाटी में इसे इस वर्ष की सबसे बड़ी घटना बताई जा रही है। पुलिस रेस्क्यू कर सात से अधिक घायलों को निकाल दिया है। बताया जा रहा है कि बस सुबह जानकीचट्टी से बड़कोट हुए हुए विकासनगर को जा रही थी। डामटा पहुंचने से तीन किलोमीटर पहले किमथात में चालक संतुलन खो बैठा और बस करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना के बाद एसडीआरएफ का 18 सदस्यीय दल मौके के लिए रवाना हुआ। चार जवान हेलीकॉप्टर से भेजे गए। खाई से 9 शव निकाले गए, जबकि अस्पताल ले जाते वक्त दो यात्रियों की मौत हो गई। साथ ही 14 घायलों को डामटा अस्पताल पहुंचाया गया। पांच गंभीर घायलों को देहरादून लाने की तैयारी की जा रही है। बस में 25 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।




अभी घटनास्थल पर अन्य लोगों की भी तलाश जारी है। संभावना है कि झाड़ियों में और लोग भी हो सकते हैं। डामटा स्थित अस्पताल में 14 घायल भर्ती हैं। इनमें से पांच की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इन घायलों को लेने के लिए हेलीकॉप्टर पहुंच गया है। यह यमुना घाटी में यह इस साल की सबसे बड़ी घटना बताई जा रही है।



More in उत्तरकाशी

deneme bonusu casino siteleri deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casino slot siteleri bahis siteleri casino siteleri bahis siteleri canlı bahis siteleri grandpashabet
To Top