Connect with us
Chamoli army accident today: army vehicle fell into ditch in chopta gopeshwar road injured agniveer airlift uttarakhand big breaking news
Image : social media (Chamoli army accident today)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Chamoli army accident today: चमोली सेना का वाहन खाई में गिरा, घायल अग्निवीर एयरलिफ्ट

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT चमोली

Chamoli army accident today: चमोली सेना का वाहन खाई में गिरा, घायल अग्निवीर एयरलिफ्ट

1 min read

Chamoli army accident today: Army Vehicle Accident Uttarakhand | चमोली में सेना का वाहन हादसे का शिकार, दो जवान घायल

Chamoli army accident today: army vehicle fell into ditch in chopta gopeshwar road injured agniveer airlift uttarakhand big breaking news: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राज्य के चमोली जिले से सामने आ रही है जहां अभी-अभी एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ है। बताया गया है कि गोपेश्वर-चोपता मोटर मार्ग पर गुरुवार को सेना का वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार दो जवान घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़े :Nainital news today: नैनीताल तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की गई जिंदगी बुला रही थी बेटे को

Gopeshwar chopta army accident Hill Road Accident News | दिलों बैंड के पास संतुलन बिगड़ा, खाई में जाने से बाल-बाल बचा वाहन

जानकारी के अनुसार, यह हादसा मंडल से करीब 12 किलोमीटर आगे दिलों बैंड के समीप हुआ, जहां पहाड़ी मोड़ पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया। संकरी और जोखिम भरी सड़क पर अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वाहन करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा ।

Chamoli army vehicle accident Local Heroes Uttarakhand | स्थानीय युवाओं ने दिखाई मानवता, ‘देवदूत’ बनकर बचाई जान

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय युवाओं ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया। प्रदीप रमोला और राहुल रमोला और अजय पंवार ने घायल जवानों को अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। उनकी इस तत्परता को क्षेत्र में सराहा जा रहा है और लोग उन्हें ‘देवदूत’ की तरह याद कर रहे हैं।

Chamoli accident news today Emergency Medical Response | जिला अस्पताल में उपचार, गंभीर जवान को किया गया एयरलिफ्ट

अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार, अग्निवीर के रूप में तैनात धवल राठौर को गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए आर्मी एयर एम्बुलेंस के जरिए हायर सेंटर रेफर किया गया। दूसरे जवान जांबाज सिंह पुत्र जय भगवान सिंह (उम्र 29 वर्ष), निवासी- भिवानी, हरियाणा की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़े :Pauri Garhwal cbse 10th topper 2026: 99.2 % अंक हासिल कर शार्दुल थपलियाल बने पौड़ी टापर

Chamoli road accident today Indian Army News | सिग्नल यूनिट के जवान थे सवार, प्रशासन लगातार निगरानी में

बताया जा रहा है कि दोनों घायल जवान सिग्नल यूनिट से जुड़े हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी जा रही है।

Chamoli army accident today Road Safety in Hills | पहाड़ी सड़कों पर बढ़ते हादसे, जांच में जुटा प्रशासन

प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का कारण पहाड़ी मार्ग पर वाहन का नियंत्रण खोना माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है। यह घटना एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा और सतर्क ड्राइविंग की जरूरत को उजागर करती है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top