Connect with us
Cockroach Janta Party CJP: Gen Z Cockroach Janata Party politics founder Abhijeet Dipke CJI statement viral breaking news today
Image : social media ( Cockroach Janta Party CJP)

Home / Highlights / Cockroach Janta party CJP: जेन Z कोकरोच जनता पार्टी ने मचाया तहलका कौन है फाउंडर अभिजीत

Highlights देवभूमि दर्शन

Cockroach Janta party CJP: जेन Z कोकरोच जनता पार्टी ने मचाया तहलका कौन है फाउंडर अभिजीत

1 min read

Cockroach Janta Party CJP : कॉकरोच जनता पार्टी ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका, इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन हुए फॉलोवर्स, इंटरनेट पर छाया कॉकरोच..

Cockroach Janta Party CJP: Gen Z Cockroach Janata Party politics founder Abhijeet Dipke CJI statement viral breaking news today: सोशल मीडिया पर इन दिनों हर तरफ कॉकरोच छाया हुआ है, यह कॉकरोच कोई कीड़ा नहीं बल्कि एक पार्टी बन गई है जो जेन Z युवाओं के बीच बेहद पसंद की जा रही है। कॉकरोच जनता पार्टी को इंस्टाग्राम पर जेन – z का पूर्ण समर्थन मिल रहा हैं। इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ही ट्रेंड कर रहा है। इस पार्टी का नाम तो अनोखा है ही लेकिन कुछ ही दिन में इसमें फॉलोअर्स का आंकड़ा 10 मिलियन तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand School Holiday: उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर स्कूलों में अवकाश

बता दें हाल ही में CJI सूर्यकांत ने कथित तौर पर एक सुनवाई के दौरान कहा था कि कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं जिन्हें ना तो रोजगार मिलता है और वह मीडिया, सोशल मीडिया पर आरटीआई एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करने लगते हैं। उनके इस बयान ने युवाओं की भावनाओं को कुछ इस तरह ठेस पहुंचाई की CJI के बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक नई पार्टी खड़ी हो गई जिसका नाम रखा गया कॉकरोच जनता पार्टी इस पार्टी का नारा सेकुलर सोशलिस्ट डेमोक्रेटिक लेजी है।

30 साल के युवा अभिजित डिपके ने बनाई कॉकरोच जनता पार्टी ( Abhijit Dipke Cockroach janta Party)

CJI सूर्यकांत ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है उनका उद्देश्य भारत के बेरोजगार युवाओं की आलोचना करना नहीं था बल्कि उन्होंने फर्जी डिग्री वालों के लिए कहा था। हालांकि वजह जो भी रही हो जिसके लिए भी कॉकरोच कहा गया हो लेकिन इस विवाद के बीच पूर्व AAP सोशल मीडिया कर्मी अभिजीत डीपके ने कॉकरोच जनता पार्टी नाम से सटीरिकल पार्टी शुरू कर दी। बताते चलें अभिजित डिपके 30 साल के युवा है, जो दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान AAP सोशल मीडिया कैंपेनिंग मे काम कर चुके हैं। 16 मई को अभिजीत ने मजाकिया तौर पर इस पार्टी की शुरुआत लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि कुछ ही दिनों के भीतर कॉकरोच जनता पार्टी को इतना प्यार और समर्थन मिलेगा। अभिजीत ने कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ने के लिए लोगों से रजिस्ट्रेशन करने की अपील की है।

अभिजीत जर्नलिज्म में कर चुके ग्रेजुएशन

बताते चलें अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि वो एक प्रोफेशनल पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजिस्ट हैं जिन्होंने पुणे से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। इसके बाद वह हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका चले गए थे, अभिजीत ने अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में मास्टर ऑफ साइंस की ड्रिगी हासिल की है।अभिजीत दिल्ली के शिक्षा विभाग में कम्युनिकेशंस एडवाइजर के तौर पर भी काम कर चुके है।

यह भी पढ़े :Nainital diesel petrol limit set: नैनीताल बाइक में 200 कार में 500₹ का ही मिलेगा पेट्रोल लिमिट तय

जानें क्या हैं कॉकरोच जनता पार्टी का एजेंडा (cokroach janta party) 

कॉकरोच जनता पार्टी का एजेंडा रिटायर होने के बाद किसी भी चीफ जस्टिस को राज्यसभा सीट या सरकारी पद न देने ,किसी वैध वोट को हटाने पर चुनाव आयोग की जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही करने, संसद और मंत्रिमंडल में 50% आरक्षण देने मीडिया पर पड़े उद्योगपतियों का कंट्रोल खत्म करने और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने समेत दल बदलने वाले नेता को 20 साल तक चुनाव लड़ने व पद लेने से बैन करने की बात कही गई है।बताते चलें कॉकरोच जनता पार्टी युवाओं के गुस्से, बेरोजगारी, सिस्टम से नाराजगी और मीम कल्चर का बड़ा प्रतीक बनती जा रही।

Continue Reading

More in Highlights

To Top