Highlights देवभूमि दर्शन
Cyber fraud news today: chatgpt बनेगा सिक्योरिटी गार्ड, खाते को बचाएगा आनलाइन स्कैम से
1 min read
Cyber fraud news today : chatgpt को बना लें सिक्योरिटी गार्ड, फर्जी लिंक और स्कैम से बचाएगा chatgpt…
Cyber fraud news today: Chatgpt becomes a security guard, protecting accounts from fake link online scam DevBhoomi darshan live coverage : फर्जी लिंक स्कैम, साइबर अपराध से यदि आप भी परेशान है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण होने वाली है। जी हां दरअसल भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली AI चैटबाटस मे chatgpt का इस्तेमाल फोन की सिक्योरिटी गार्ड के रूप में भी किया जा सकता है। खास बात तो यह है कि chatgpt मे ही malwarebytes के फीचर्स का फायदा उठा सकते हैं वह भी बिना किसी एक्स्ट्रा ऐप को डाउनलोड किये।
यह भी पढ़े :टिहरी के सचिनानंद सेमवाल का माटी प्रेम झलका टेक्नोलॉजी में, अब AI बोलेगा कुमाऊंनी गढ़वाली
बता दें chatgpt ने कुछ समय पहले कुछ एप्स का खुद मे इंटीग्रेशन किया था, ऐसे में उन एप्स के फीचर्स का लाभ chatgpt से ही उठाया जा सकता था। इसी वजह से यदि संदिग्ध मैसेज या स्पैम गतिविधि का पता लगाना है तो इसके लिए chatgpt का प्रयोग किया जा सकता है। chatgpt मे malwarebytes नाम का फीचर उपलब्ध है जिसके जरिए यह सुरक्षा गार्ड के रूप में फोन को सिक्योरिटी दे सकता है। malwarebytes एक डिवाइस प्रोटक्शन सॉफ्टवेयर है जो 20 साल से पुराना ऐप है और इनफेक्टेड डिवाइस को क्लीन करने में यूजर्स की मदद करता है।
Chatgpt मे ऐसे करें फीचर का इस्तेमाल
० पहले ChatGPT अकाउंट में लॉग इन करें।
०अब सेटिंग्स में ऐप्स पर टैप करें।
०यहां ऐप स्टोर पर Malwarebytes को सर्च करें।
०ऐप मिल जाए, तो Connect पर क्लिक करें।
०इंटीग्रेट होने पर आप स्कैम और लिंक चेक रन कर सकते हैं।
ChatGPT से अपना फोन या कोई और डिवाइस स्कैन करवाने के लिए तीन तरीके
1.@malwarebytes लिखें और उसे निर्देश दें, जैसे कि @malwarebytes, is this email a scam?
2.ChatGPT में लिखें कि Malwarebytes, is this a scam? और इसके बाद उस टेक्स्ट, लिंक या फोन नंबर को पेस्ट कर दें, जिस पर आपको शक हो।
3 आप बटन पर क्लिक करके ड्रॉप-डाउन मेन्यू से Malwarebytes को चुनकर स्कैन रन करें।
