Highlights देवभूमि दर्शन
EPFO की ऑनलाइन सेवाएं 1 जुलाई तक बंद, PF क्लेम और पासबुक समेत कई सुविधाएं प्रभावित
1 min read
EPFO Online Services Suspended Till July 1, PF Claims and Passbook Access Affected: ईपीएफओ की ऑनलाइन सेवाएं 1 जुलाई तक बंद, कई सेवाएं प्रभावित
EPFO Online Services Suspended Till July 1, PF Claims and Passbook Access Affected: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन EPFO ( Employees’ Provident Fund Organisation) ने अपने डेटाबेस के एकीकरण और सॉफ्टवेयर अनुप्रयोगों के उन्नयन के चलते सदस्य सेवाओं को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। दरअसल इस सेवा के बन्द होने से वर्तमान में दावा क्लेम दाखिल करने, पासबुक डाउनलोड करने समेत कई ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।
यह भी पढ़े :Passport fee hike 2026: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनाना होगा महंगा केंद्र सरकार ने जारी की नई दरें
बता दें EPFO कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 1 जुलाई 2026 तक अपनी सेवाएं बंद कर दी है। बताते चले इसका मुख्य कारण डेटाबेस अपग्रेडेशन के कारण ऑनलाइन सेवा को अस्थाई रूप से बंद करना माना जा रहा है, जो दोबारा से 1 जुलाई 2026 से बहाल होती हुई नजर आएंगी। संगठन का कहना है कि तकनीकी कार्य नियोजित प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है, ताकि भविष्य में सदस्यों को अधिक तेज सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। एसपीओ को उम्मीद है कि सभी सेवाएं 1 जुलाई 2026 से फिर से सामान्य तौर पर संचालित होंगी।
डेटाबेस अपग्रेडेशन के चलते दावा दाखिल करने समेत अन्य सेवाएं प्रभावित
बताते चलें जिन कर्मचारियों की पीएफ निकासी अग्रिम राशि के लिए आवेदन या पासबुक देखने की आवश्यकता है, उन्हें अस्थाई असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। एसपीओ ने सदस्यों से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए भारी खेद प्रकट किया है।
यह भी पढ़े :चमोली में पोस्टमैन की बड़ी लापरवाही: लोगों तक पहुंचाने के बजाय घर में छिपा दी सैकड़ों डाक, जांच शुरू
EPFO ने दी सूचना
EPFO की तरफ से दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, विभाग अपने पूरे डिजिटल सिस्टम में एक बड़ा बदलाव ला रहा है। संगठन अपने सॉफ्टवेयर और पूरे सिस्टम को पहले से अधिक बेहतर बनाने की तैयारी में है। इसके लिए प्लान्ड डेटाबेस कंसोलिडेशन और सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन का अपग्रेडेशन कर किया जा रहा है। इस तकनीकी प्रक्रिया का सीधा मतलब यह है कि EPFO अपने डेटाबेस को समेटकर एक व्यवस्थित सिस्टम में बदल रहा है और अपने सॉफ्टवेयर ऐप्स को भी नए फीचर्स के साथ अपडेट कर रहा है। इस बड़े तकनीकी ट्रांजिशन बदलाव के दौर के कारण ही पोर्टल की रफ्तार और उसकी सर्विस पर सीधा असर पड़ा है।
