Connect with us
Dehradun news: Educational upgradation seminar organized at Rajiv Gandhi Navodaya Vidyalaya. rajiv gandhi navodaya vidyalaya dehradun

Home / उत्तराखण्ड / देहरादून: राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ननूर खेड़ा में आयोजित हुई शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी

उत्तराखण्ड देहरादून

देहरादून: राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ननूर खेड़ा में आयोजित हुई शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी

1 min read

rajiv gandhi navodaya vidyalaya dehradun: राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ननूर खेड़ा देहरादून में हुआ सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह व शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी 2023 का आयोजन, बतौर मुख्यमंत्री अतिथि महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड श्री वंशीधर तिवारी (आई.ए.एस ) रहे मौजूद…

बीते बुधवार 12/4/23 को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ननूर खेड़ा देहरादून में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह व शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी 2023 का आयोजन राजकीय शिक्षक संघ जनपदीय कार्यकारिणी व समस्त ब्लाकों की कार्यकारियों के सहयोग से आयोजित हुआ। अतिथि महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड श्री वंशीधर तिवारी (आई.ए.एस )कार्यक्रम अध्यक्ष निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड श्रीमती सीमा जौनसारी, अति विशिष्ट अतिथि श्री महावीर सिंह बिष्ट अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा, विशिष्ट अतिथि श्री प्रदीप कुमार मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून व प्रधानाचार्य राजीव गांधी नवोदय विद्यालय डा. सुनीता भट्ट जी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया समस्त कार्य क्रम को दो सत्रों में सम्पन्न किया गया। प्रथम सत्र सरस्वती पूजा, नवोदय विद्यालय के छात्र छात्राओं व अटल उत्कृष्ट विद्यालय सौडा सरोली की बालिकाओं द्वारा अतिथि स्वागत गान किया गया तत्पश्चात राजकीय शिक्षक संघ जनपदीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह कण्डारी जी द्वारा सभी अतिथि गणों का स्वागत व आभार व्यक्त किया गया तथा वक्ताओं द्वारा शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान दिया गया जिसमें सर्व प्रथम अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा श्री महावीर सिंह विष्ट जी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 शिक्षक की भूमिका विषय पर व्याख्यान दिया व सेवानिवृत्त शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाए प्रेषित की।
(rajiv gandhi navodaya vidyalaya dehradun)
देहरादून: राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ननूर खेड़ा में आयोजित हुई शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के सभी राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी खाद्य मंत्रालय से आए आदेश

तत्पश्चात मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून श्री प्रदीप कुमार जी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अन्तर्गत प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा के स्वरुप पर विस्तार से जानकारी दी गई। तत्पश्चात राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ननूर खेड़ा की प्राचार्या महौदया श्रीमती सुनीता भट्ट जी द्वारा सम्बोधन किया गया तथा लम्बी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह के आयोजन पर राजकीय शिक्षक संघ देहरादून को हार्दिक धन्यवाद व सेवानिवृत्त शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम के बीच में राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालय सौडा सरोली की छात्राओं द्वारा गढ़वाली लोक नृत्य का सुन्दर मंचन किया गया, जिसकी तैयारी विद्यालय की शिक्षिका पिंकी पंवार द्वारा करवायी गई। नृत्य प्रस्तुत करने से पहले विद्यालय की छात्रा कुमारी हिमांशी कक्षा 10 द्वारा सबसे पहले इस गाने के संगीतकार स्व ०श्री गुंजन डंगवाल जी जिनका निधन पिछले वर्ष हुआ उनको श्रद्धांजलि भी दी गई । इसमें विद्यालय के अन्य शिक्षक श्री दरवान सिंह भंडारी, श्री विनयमोहन राणा व श्री राकेश रौथान (अध्यक्ष रायपुर )भी उपस्थित रहे। बालिकाओं की प्रस्तुति को सभी ने सराहा ।महानिदेशक महोदय श्री बंशीधर तिवारी जी द्वारा बालिकाओं को पुरस्कृत भी किया गया। साथ साथ ब्लॉक रायपुर क अध्यक्ष श्री राकेश रौथान् जी और जिला मंत्री श्री कुलदीप कंडारी जी द्वारा भी बालिकाओं को पुरस्कार स्वरूप धनराशि भेंट की गयी। कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुति महिमा ,अनुष्का, शगुन रानी ,हिमांशी, अनामिका, अंशिका मनवाल , अंशिका नेगी द्वारा दी गयी । स्व ० श्री गुंजन डंगवाल जी के गाने दयो लागि पर बालिकाओं ने अपनी सुंदर प्रस्तुति दी। जो कि सभी के द्वारा सराही गई।
(rajiv gandhi navodaya vidyalaya dehradun)
देहरादून: राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ननूर खेड़ा में आयोजित हुई शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी

यह भी पढ़ें:- उत्तराखंड: बबीता ने पहाड़ की बंजर भूमि गुलाब की खेती से की गुलजार, हो रही लाखों में कमाई

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top