Highlights देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर
Gurugram news today: गुरूग्राम मिट्टी की दीवार ढही, 7 मजदूरों की गई जिंदगी, कई घायल
1 min read
Gurugram news today: Mud wall collapses in haryana, 7 labourers killed, several injured: गुरुग्राम में निर्माणाधीन साइट पर बड़ा हादसा: मिट्टी की दीवार ढही, सात मजदूरों की मौत, तीन घायल
Gurugram news today: Mud wall collapses in haryana, 7 labourers killed, several injured: हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा घटित हो गया, जहां निर्माणाधीन परियोजना में अचानक मिट्टी की दीवार ढहने से कई मजदूर मलबे में दब गए। इस हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव कार्य देर रात तक चलता रहा।
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के कापड़ियावास क्षेत्र में स्थित एक निर्माणाधीन हाउसिंग प्रोजेक्ट में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम चल रहा था। सोमवार रात करीब आठ बजे बेसमेंट में खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गई। उस समय वहां कई मजदूर काम कर रहे थे और देखते ही देखते दस मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने अपने स्तर पर राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दबे मजदूरों को निकालने के लिए अभियान चलाया।
अस्पताल पहुंचते ही सात मजदूरों को मृत घोषित किया गया
घायलों और मृतकों को पास होने के कारण राजस्थान के भिवाड़ी स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सागर अरोड़ा के अनुसार अस्पताल पहुंचने तक सात मजदूरों की हालत गंभीर थी और जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। तीन अन्य घायलों का इलाज जारी है।
मृतकों की पहचान शुरू, कुछ की शिनाख्त बाकी
प्रशासन की ओर से मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार मृतकों में परमेश्वर (52 वर्ष), सतीश (35 वर्ष), भागीरथ (50 वर्ष) और मंगल (32 वर्ष) की पहचान हो चुकी है, जबकि तीन अन्य मजदूरों की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।
परिजनों में आक्रोश, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
हादसे की खबर मिलते ही मजदूरों के परिजन बड़ी संख्या में अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचने लगे। कई परिजनों ने आरोप लगाया कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं थी और प्रशासन की ओर से भी समय पर जानकारी नहीं दी गई। कुछ लोगों ने इस घटना को लेकर विरोध भी जताया।
पुलिस ने शुरू की जांच
भिवाड़ी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू ने बताया कि घटना की सूचना हरियाणा पुलिस को दे दी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसा मिट्टी धंसने के कारण हुआ माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
यह भी पढ़ें- Almora news today: अल्मोड़ा रेफर सेंटर बने अस्पताल, शिक्षिका की चली गई जिंदगी
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
