UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हल्द्वानी
Haldwani News Today: हल्द्वानी से ब्रज दर्शन को जा रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त पति की गई जिंदगी
1 min read
Haldwani News Today : मथुरा में भीषण हादसा, इलेक्ट्रिक बस ने कार को रौंदा, एक की गई जिंदगी..
Haldwani News Today: The car of a family going to Braj Darshan Mathura accident, husband Pradeep Mer died uttarakhand live : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है ,जहां से मथुरा ब्रज दर्शन कर वापिस लौट रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। यह हादसा इतना भयावह था कि इसमे एक श्रद्धालु की जिंदगी चली गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
यह भी पढ़े :Ambulance accident assam: असम मरीज को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस ट्रक से टकराईं, 6 की गई जिंदगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी के निवासी 38 वर्षीय प्रदीप सिंह मेर कार मे सवार होकर अपने परिवार के साथ मथुरा ब्रज दर्शन के लिए पहुंचे थे। दरअसल बीते रविवार की दोपहर प्रदीप कार से गोवर्धन बरसाना मार्ग होते हुए बरसाना दर्शन कर वापिस घर के लिए लौट रहे थे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी हिमानी ,( 6) वर्षीय पुत्री अदित्री और एक 10 वर्षीय बेटे समेत कार मे एक साला मौजूद था। तभी जैसे ही उनकी कार गोवर्धन बरसाना मार्ग स्थित पलसो गांव के पास पहुंची तो तेजी से आ रही अनियंत्रित सरकारी इलेक्ट्रिक बस ने कार को जोरदार टक्कर मारी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे मे कार चालक प्रदीप की मौत हो गई जबकि अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए।
तेज रफ्तार बस ने छीन ली कार चालक की जिंदगी
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने कार के भीतर फंसे सभी घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी भर्ती कराया ,जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बस की रफ्तार काफी तेज थी जिसके कारण बस चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और हादसा घटित हो गया। पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
