Connect with us
Ramnagar roadways bus accident: Bike hit by car narrowly escapes being run over by roadways bus today uttarakhand breaking news
Image : social media ( Ramnagar roadways bus accident)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Ramnagar roadways bus accident: रामनगर कार की टक्कर बाइक रोडवेज बस के‌ नीचे आने से बची

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT नैनीताल

Ramnagar roadways bus accident: रामनगर कार की टक्कर बाइक रोडवेज बस के‌ नीचे आने से बची

1 min read

Ramnagar roadways bus accident : कार की टक्कर से बाइक सवार घिसटते हुए रोडवेज बस के नीचे आने से बाल बाल बचे, टली बड़ी अनहोनी..

Ramnagar roadways bus accident: Bike hit by car narrowly escapes being run over by roadways bus today uttarakhand breaking news : उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आ रहा है ,जहां पर एक तेज रफ्तार कार ने नेशनल हाईवे 309 पर बाइक को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मारी। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमे दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए ,वो तो गनीमत रही कि वो सामने से आ रही रोडवेज बस के नीचे जाने से बाल बाल बच गए।

यह भी पढ़े :UKPSC Exam calendar 2026: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के रामनगर में नेशनल हाईवे 309 पर बीते रविवार की दोपहर को पेट्रोल पंप के पास एक भीषण सड़क हादसा घटित हुआ जिसमे दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। दरअसल बाइक में सवार विवेक और अफजल नाम के दो युवक चिल्किया से रामनगर की ओर जा रहे थे। तभी इस दौरान उनके पीछे से तेज रफ्तार कार संख्या ( uk19c2074) ने बाइक को ओवरटेक करने की कोशिश की। ओवरटेक की कोशिश के दौरान कार चालक का कार से नियंत्रण हट गया और कार ने सीधा बाइक को जोरदार टक्कर मारी।

बस चालक की सूझबुझ के चलते टला बड़ा हादसा ( Nainital ramnagar road accident news today)

कार और बाइक के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि , इसमें दोनों बाइक सवार युवक बाइक समेत नीचे गिर पड़े और घिसटते हुए दूसरी दिशा से आ रही रोडवेज बस की तरफ जा पहुंचे। वो तो गनीमत रही की बस चालक ने समय रहते ब्रेक लगा दिया अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

दोनो युवको की हालत गम्भीर ( Ramnagar accident news today)

हादसे को घटित होता देख आसपास के लोगों द्वारा दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया ,जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े :UKPSC Exam calendar 2026: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

घायल युवक की मां ने कार चालक पर लगाए गंभीर आरोप ( Uttarakhand road accident news live)

घायल विवेक की मां सीमा देवी का कहना है, कि दोनों बच्चों की हालत गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कार चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा घटित हुआ है। बताते चले हादसे में युवकों के सिर हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई है ,उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें सीटी स्कैन के लिए रेफर किया जा रहा है। यदि उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा सकता है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top