Highlights देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर
Bus accident: आंध्र प्रदेश में तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 9 की मौ*त Chittoor Andhra Pradesh
1 min read
9 died bus carrying pilgrims falls into ditch in Chittoor, Andhra Pradesh accident national news today: आंध्र प्रदेश में बड़ा बस हादसा: गहरी खाई में गिरी तीर्थयात्रियों की बस, अब तक 9 की मौत, कई की हालत गंभीर
9 died bus carrying pilgrims falls into ditch in Chittoor, Andhra Pradesh accident national news today: आंध्र प्रदेश से एक बेहद हृदयविदारक एवं दुखद खबर सामने आ रही है जहां तीर्थयात्रियों से भरी एक बस के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा जाने से अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है। बताया गया है कि ये भीषण सड़क हादसा अल्लूरी सीताराम राजू (ASR) जिले में चिंतूरू और भद्राचलम के बीच पर्वतीय घाट रोड पर उस समय घटित हुआ जब तीर्थयात्रियों से भरी एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
इस दर्दनाक दुर्घटना में कम से कम 9 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा स्थानीय प्रशासन द्वारा जताया जा रहा है क्योंकि कई घायलों की हालत नाज़ुक बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- Haridwar Breaking news: हरिद्वार में भाई के डांटने से नाराज किशोरी ने जीवन लीला कर दी समाप्त
सुबह के समय हुआ हादसा, बस में 30–35 यात्री सवार थे Chittoor, Andhra Pradesh bus accident today
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार, बस में अधिकांश यात्री धार्मिक दर्शन के लिए निकले थे। दुर्भाग्य से उनकी यात्रा एक भयावह हादसे में बदल गई। हादसे की पुष्टि करते हुए जिला कलेक्टर दिनेश कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बस में करीब 37 यात्री सवार थे। यह वाहन तेलंगाना के भद्राचलम से अन्नावरम की ओर जा रहा था। जैसे ही बस चित्तूर-मरेदुमिल्ली घाट मार्ग पर पहुंची, चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे खाई में जा गिरी। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सूचना पाकर प्रशासनिक टीमें भी मौके पर पहुंचीं। घटना में घायल यात्रियों को भद्राचलम एरिया हॉस्पिटल ले जाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार कई घायलों की स्थिति बेहद गंभीर है, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। बस में सवार सभी पीड़ित आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग धार्मिक यात्रा पर निकले थे और भद्राचलम मंदिर के दर्शन करने के बाद अन्नावरम जा रहे थे।
यह भी पढ़ें- Tharali Chamoli car accident: चमोली देवाल में कार खाई में गिरी शादी से लौट रहे 3 की गई जिंदगी
अधिकारियों ने शुरू की जांच, कारणों की पड़ताल जारी Chittoor, Andhra Pradesh road Accident today
हादसे के बाद जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल बस के खाई में गिरने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि तेज़ ढलान और मोड़ पर वाहन का नियंत्रण बिगड़ जाना हादसे की वजह हो सकता है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह हादसा बेहद दर्दनाक है और पूरे राज्य को झकझोर देने वाला है।
सीएम ने अधिकारियों से लगातार संपर्क में रहते हुए राहत कार्य और घायलों को दी जा रही चिकित्सा सहायता की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि घायल यात्रियों को हर संभव बेहतरीन उपचार उपलब्ध कराया जाए और प्रभावित परिवारों की हर स्तर पर मदद की जाए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर गहरा दुख जताते हुए प्रभावित परिवारों के लिए राहत राशि की घोषणा की है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएम राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें- Shivraj Patil ex home minister death: पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल का निधन
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
