Connect with us
3 died in marriage car Accident dewal tharali Chamoli road uttarakhand latest news today
फोटो सोशल मीडिया Chamoli marriage car Accident

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Tharali Chamoli car accident: चमोली देवाल में कार खाई में गिरी शादी से लौट रहे 3 की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT चमोली

Tharali Chamoli car accident: चमोली देवाल में कार खाई में गिरी शादी से लौट रहे 3 की गई जिंदगी

1 min read

3 died in marriage car Accident dewal tharali Chamoli road uttarakhand latest news today: चमोली में दर्दनाक सड़क हादसा: शादी से लौट रहे पांच लोगों की कार खाई में गिरी, तीन की मौत — दो गंभीर

3 died in marriage car Accident dewal tharali Chamoli road uttarakhand latest news today: उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क दुर्घटनाओं का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन राज्य के किसी ना किसी हिस्से से सुनाई देने वाली भयावह सड़क हादसे की दुखद खबर आज राज्य के चमोली जिले से सामने आ रही है जहां थराली तहसील क्षेत्र के देवाल में गुरुवार देर शाम एक भीषण हादसे में शादी समारोह से लौट रहे 3 लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि ये भीषण सड़क हादसा कोटेड़ा–मोपाटा मोटर मार्ग पर उस समय घटित हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। हादसे में दो महिलाओं सहित तीन तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का मंजर देखकर स्थानीय ग्रामीण भी दहल उठे।
यह भी पढ़ें- Haridwar Breaking news: हरिद्वार में भाई के डांटने से नाराज किशोरी ने जीवन लीला कर दी समाप्त

शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा chamoli car Accident news today 

इस संबंध में देवाल थाना प्रभारी विनोद चौरसिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि देवाल क्षेत्रांतर्गत चौड़ और कोटेड़ा गांव के कुछ लोग मोपाटा में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी पैदल चलते हुए करीब एक किलोमीटर दूर सड़क पर पहुंचे, जहां चौड़ गांव निवासी नारायण सिंह की इकोस्पोर्ट कार खड़ी थी। चालक के पहुंचने से पहले ही पांचों लोग वाहन में बैठ गए। बताया जा रहा है कि कार ढलान पर खड़ी थी और सवारियां बैठते ही अचानक आगे सरकने लगी और देखते ही देखते करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।
यह भी पढ़ें- Pauri News : पौड़ी गढ़वाल में बड़ा सड़क हादसा टैक्सी की चपेट में आने से गई बच्ची की जिंदगी

ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू अभियान chamoli road Accident news today

हादसे की जानकारी मिलते ही मोपाटा गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन को सूचना देकर खुद ही राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया गया है कि हादसे में 38 वर्षीय बसंती देवी पत्नी कुंवर सिंह और 48 वर्षीय मोहिनी देवी पत्नी मान सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं 48 वर्षीय भजन सिंह पुत्र बादर सिंह ने अस्पताल पहुंचने से पहले एंबुलेंस में ही दम तोड दिया।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand news: अल्मोड़ा महिला का हल्द्वानी होटल में मिला शव क्षेत्र में मचा हड़कंप

एक ही गांव के रहने वाले थे तीनों मृतक dewal tharali chamoli accident news today

तीनों मृतक चौड़ गांव के ही रहने वाले बताए गए हैं। हादसे की खबर से जहां मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे चौड़ गांव में भी मातम पसरा हुआ है और बीती शाम चौड़ गांव के किसी भी घर में चूल्हा तक नहीं जला। थानाध्यक्ष चौरसिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि ढलान पर खड़ी कार में बैठते समय संभवत: गियर दब गया होगा, जिससे वाहन आगे बढ़ गया। हालांकि सही कारण का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया हैं।
यह भी पढ़ें- Lalkuan accident news today: लालकुआं फौज की तैयारी कर रहे छात्र की भयावह हादसे में गई जिंदगी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top