UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT नैनीताल
Kaladhungi Bus accident nainital: कालाढूंगी 35 यात्रियों से भरी बस खेत में पलटी
1 min read
kaladhungi bus accident today fell into farm haldwani ramnagar road nainital uttrakhand breaking news today: रामनगर–हल्द्वानी हाईवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी, कई घायल, 7 की हालत गंभीर
kaladhungi bus accident today fell into farm haldwani ramnagar road nainital uttrakhand breaking news today: उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भयावह सड़क हादसे की ऐसी ही एक बेहद दुखद खबर इस वक्त राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां रविवार शाम को रामनगर–हल्द्वानी मोटर मार्ग पर कालाढूंगी थाना क्षेत्र के धमोला गांव के पास सवारियों से खचाखच भरी एक यात्री बस अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे खेत में पलट गई। इस हादसे में 6 से 7 यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य यात्रियों को भी हल्की–फुल्की चोटें आई हैं।
यह भी पढ़ें- Viral pregnancy news: 38 साल की महिला ने 10वें बच्चे को दिया जन्म, पति बोला ईश्वर का आशीर्वाद
तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक से बिगड़ा संतुलन kaladhungi bus accident today
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त प्राइवेट बस रामनगर से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। बस में 30 से 35 से अधिक यात्री सवार थे और अधिक भीड़ के चलते कई यात्री खड़े होकर यात्रा कर रहे थे। बताया गया है कि जैसे ही बस धमोला क्षेत्र में पहुंची तो बस के आगे चल रही एक कार ने सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में तेज ब्रेक लगा दिए।
इसके तुरंत बाद बस चालक ने भी ब्रेक लगाए, लेकिन गति अधिक होने और बस में भारी संख्या में यात्रियों के कारण वाहन असंतुलित हो गया और बस पलटकर खेत में जा गिरी। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मदद के लिए पहुंचे। लोगों ने कांच तोड़कर और दरवाजे खोलकर यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand News live: टिहरी जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल का बड़ा प्रशासनिक फैसला
पुलिस और एंबुलेंस ने संभाली स्थिति nainital bus accident news
हादसे की सूचना मिलते ही कालाढूंगी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें निगरानी में रखा गया है। इस संबंध में रामनगर के सीओ सुमित पांडे ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण आगे चल रही कार द्वारा अचानक ब्रेक लगाना सामने आया है। बस चालक ने टक्कर से बचने का प्रयास किया, लेकिन नियंत्रण नहीं रख सका। उन्होंने बताया कि बस में करीब 30 से 35 यात्री मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- Khatima breaking news: तुषार हत्याकांड के मुख्य आरोपी हाशिम का हाफ एनकाउंटर, गिरफ्तार
यात्रियों ने बताई आपबीती
वहीं दूसरी ओर बस में सवार एक यात्री ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वे बेलपड़ाव से बस में चढ़े थे, उस समय बस पहले से ही पूरी तरह भरी हुई थी और 8 से 10 लोग खड़े होकर सफर कर रहे थे। अचानक बस पलटने से यात्री एक-दूसरे पर गिर पड़े, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने जल्द सामान्य कर दिया। फिलहाल दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें- Tehri news: टिहरी कीर्तिनगर में पगडंडी से गिरकर उत्तराखण्ड पुलिस जवान की गई जिंदगी
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
