Connect with us

उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ पहुंचा सैन्य सम्मान के साथ शहीद राजेंद्र का पार्थिव शरीर, सीएम और सेना के जवानों ने दी श्रद्धांजलि




जम्मू कश्मीर में आतंकियों के हमले में शहीद हुए राजेंद्र का शव पिथौरागढ़ पहुंचने ही पुरे क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया, परिवार के साथ साथ आज हर एक आँख नाम है शहीद की इस शहादत के लिए। इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और सेना के जवानों ने उन्हें सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पिथौगराढ़ जिले के गंगोलीहाट के बनेडाकंड ले जाया जाएगा। फिलहाल ब्रिगेड हैड क्वार्टर क्षेत्र में शहीद का शव पहुंचा है। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, स्टेशन कमांडर, डीएम, एसपी सहित जनप्रतिनिधियो, सैन्य अधिकारियों, पूर्व सैनिकों ने शहीद के पार्थिव शरीर पर मातमी धुन के बीच पुष्पचक्र अर्पित किए।




यह भी पढ़े -पहाड़ में बना रहे थे नया घर और माँ से किया था दिवाली पर घर आने का वादा, लेकिन अब बेटा तिरंगे में लपेटकर आएगा घर
बता दे की पिथौरागढ़ के बुंगली क्षेत्र के बडेनाकुंड गांव के रहने वाले राजेंद्र सिंह बुंगला शुक्रवार को अनंतनाग जिले के काजीकुंडाताल में पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान आतंकवादी हमला हो गया। अपने देश के लिए बहादुरी से लड़ते हुए राजेंद्र ने अपनी शहादत दे दी। शहीद राजेंद्र ने तीन साल पहले ही आर्मी ज्वाइन की थी। वहीं इस दौरान लोगों ने सेना पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमे जवान राजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार को वह शहीद हो गए थे। बता दे की राजेंद्र सिंह बुंगला (23) पुत्र चंद्र सिंह जाट रेजीमेंट (टीए) में सिपाही थे। वह वर्ष 2015 में ही जाट रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। इसके साथ ही राजेंद्र दो माह पहले ही राष्ट्रीय राइफल (आरआर) में तैनात हुए थे। एक माह पूर्व तक वो बरेली में पोस्टेड थे , इसके बाद उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर में हो गई। 15 दिन पूर्व ही वो जम्मू कश्मीर तैनाती देने पहुंचे थे।

 


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ निवासी सैनिक राजेंद्र सिंह बुंगला की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शहीद के परिजनों को हर संभव मदद की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!