Connect with us
Tarun Delhi Holi News: Muslim Family Kills Hindu Youth tarun by Putting Up Balloon in uttam nagar DevBhoomi darshan live today
Image : social media ( Tarun Delhi Holi News)

Home / Highlights / Tarun Delhi holi news: दिल्ली नफ़रत की होली, गुब्बारा लगा मुस्लिम परिवार ने कर दी हिंदू युवक की हत्या

Highlights देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

Tarun Delhi holi news: दिल्ली नफ़रत की होली, गुब्बारा लगा मुस्लिम परिवार ने कर दी हिंदू युवक की हत्या

1 min read

Tarun Delhi Holi News  : होली के दिन घुल गया नफरत का रंग, मुस्लिम परिवार ने कर दी हिंदू युवक की हत्या..

Tarun Delhi Holi News: Muslim Family Kills Hindu Youth tarun by Putting Up Balloon in uttam nagar DevBhoomi darshan live today  : होली के दिन जहां देशभर में लोग एक दूसरे को रंग लगाते हुए गले मिल रहे थे ,वहीं दूसरी ओर देश की राजधानी दिल्ली में होली वाले दिन उस समय सांप्रदायिक तनाव देखने को मिला जब मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक नौजवान हिंदू युवक की बेरहमी से ह्त्या कर दी। बताया जा रहा है यह विवाद पानी के गुब्बारे को लेकर शुरू हुआ था जो मार काट तक पहुंच गया।

यह भी पढ़े :Air ambulance crash today: रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रेश, 7 की मौत, किस कंपनी का था विमान

प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर स्थित हस्तसाल कॉलोनी निवासी सभी लोग होली वाले दिन खुशियां मनाते हुए खूब रंग गुलाल उड़ा रहे थे। तभी इस दौरान घर की छत पर खेल रही एक 6 साल की बच्ची से नीचे पानी का गुब्बारा गिरा। गुब्बारा फटने से पानी के छींटे सड़क से गुजर रही एक मुस्लिम महिला पर पड़ा जिसके लिए बच्ची के परिजनो ने उनसे माफी भी मांगी। लेकिन इसके बाद महिला ने इतनी छोटी सी बात पर गाली गलौच करना शुरू कर दिया। हद तो तब पार हो गई जब महिला ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। आरोप है कि महिला के साथ उसके परिचित और स्वजन बच्ची के घर में दाखिल हुए और उन्होंने वहां पर मारपीट करते हुए घर में तोड़फोड़ भी की।

बेरहमी से की गई तरुण की हत्या ( delhi holi crime news)

इसके बाद जब पीड़ित पक्ष शांत हो गया तब आरोपी पक्ष के लोग घर के पास चौराहे पर जमा हो गए। तभी उन्हे बच्ची का एक दूर का स्वजन 26 वर्षीय तरुण नजर आया। तरुण को देखते हुए आरोपियों ने उस पर लाठी डंडो से हमला कर दिया और बेरहमी से मारपीट करते हुए उसे सड़क पर गिरा दिया। तरुण के सड़क पर गिरने के बाद उसके ऊपर आरोपियों ने भारी पत्थर से वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तरुण को गंभीर स्थिति में जनकपुरी स्थित माता चानन देवी अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर बीते गुरुवार को तरुण ने दम तोड़ दिया।

चार आरोपी हिरासत मे ( delhi news today)

तरुण खटीक की मौत की खबर सुनते ही लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। इसके बाद तरुण के लिए न्याय के गुहार लगाते हुए लोगों ने थाने के सामने जमकर हंगामा काटा। पुलिस प्रशासन द्वारा चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है,एक नाबालिग को हिरासत में लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इसके अलावा आरोपियों पर हत्या की धारा के साथ ही उनके द्वारा हमले के दौरान एक बच्ची और महिला के साथ की गई बदसलूकी के लिए दोनों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पाक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धारा में मामला दर्ज करने की बात कहीं गई है।

बजरंग दल से जुड़ा था तरुण

गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर के बाहर खड़ी एक कार व बाइक और अन्य सामान में आग लगा दी। पीड़ित पक्ष ने सभी आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में भी मामाला दर्ज करने की मांग की है। बताया जा रहा कि तरुण बजरंग दल से जुड़ा था जो होली वाले दिन कहीं से लौट रहा था।

Continue Reading

More in Highlights

To Top