Connect with us
Uttar Pradesh news: havildar Lakhvinder Singh pilibhit Martyr sikkim army camp landslide.
Image : social media ( Lakhvinder Singh army martyr)

Home / उत्तर प्रदेश / Lakhvinder Singh army martyr: सिक्किम भूस्खलन में शहीद हुए लखविंदर सिंह

उत्तर प्रदेश देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

Lakhvinder Singh army martyr: सिक्किम भूस्खलन में शहीद हुए लखविंदर सिंह

1 min read

Lakhvinder Singh army martyr  : सिक्किम में भूस्खलन होने से पीलीभीत के लखविंदर सिंह हुए शहीद, 15 वर्षों से सेना में थे तैनात, डेढ़ माह की बच्ची के सिर से उठा पिता का साया.. 

Havildar Lakhvinder Singh pilibhit martyr sikkim army camp landslide : सिक्किम से पूरे देशवासियो के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां पर तैनात उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र के कलीनगर गांव के धुरिया पलिया के निवासी भारतीय सेना में तैनात लखविंदर सिंह लाचेन स्थित शिविर में भूस्खलन की चपेट में आने से शहीद हो गए जिनकी शहादत की खबर सुनते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी के मुताबिक लखविंदर अभी एक महीने पहले ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौटे थे।

यह भी पढ़े :Sikkim army camp Landslide: सिक्किम आर्मी कैंप में लैंडस्लाइड 3 जवान शहीद 6 लापता

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र के कलीनगर गांव के धुरिया पलिया के निवासी लखविंदर सिंह भारतीय सेना मे बीते 15 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे थे जिनकी तैनाती इन दिनों सिक्किम में थी। दरअसल बीते सोमवार को लाचेन स्थित शिविर में भूस्खलन हो गया जिसके चलते लखविंदर शहादत को प्राप्त हो गए। जानकारी के मुताबिक लखविंदर सिंह एक महीने पहले ही छुट्टी से ड्यूटी पर वापस लौटे थे। बताते चले लखविंदर की डेढ माह पूर्व ही एक पुत्री का जन्म हुआ जिसके साथ अभी लखविंदर ने ठीक से कुछ वक्त भी नही गुजारा था कि तब तक उनके साथ अनहोनी हो गई। लखविंदर के पिता गुरुदेव सिंह किसान है जबकि लखविंदर के बड़े भाई बलविंदर सिंह भी अपने पिता के साथ किसानी में हाथ बढ़ाते हैं। जैसे ही इस घटना की जानकारी लखविंदर के परिजनों को मिली तो उनमें कोहराम मच गया। बताते चलें लखविंदर का एक 5 साल का पुत्र व एक डेढ माह की पुत्री है जिनके सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ चुका है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in उत्तर प्रदेश

To Top