UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम
Uttarakhand aaj ka mausam update: उत्तराखण्ड में फिर बदलेगा मौसम यलो अलर्ट जारी
1 min read
Uttarakhand aaj ka mausam update: weather forecast rain snowfall yellow alert from Feb 22, 2026: उत्तराखण्ड में फिर बदलने जा रहा है मौसम का मिजाज 2 जिलों में यलो अलर्ट जारी
Uttarakhand aaj ka mausam update: weather forecast rain snowfall yellow alert from Feb 22, 2026: उत्तराखण्ड में इस हफ्ते मौसम के मिजाज को देखकर कभी धूप कभी छांव वाला गाना याद रहा है। जी हां… बीते 2 दिनों से खराब मौसम ने जहां बीते शुक्रवार को बड़ी करवट ली और प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिनभर अच्छी धूप खिली रही वहीं रविवार 22 फरवरी से प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। वैसे आज 21 फरवरी को भी मौसम शुष्क बना रहेगा परंतु 22 फरवरी से मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान में आगामी 22, 23 एवं 24 फरवरी को जहां राज्य के उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रूद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है वहीं इन जिलों के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की आंशका है। इसके साथ ही 22 फरवरी को राज्य के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की आंशका जताते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। जिससे पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ेगी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग द्वारा इन जिलों की यात्रा करने वाल लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
यह भी पढ़ें- UPNL News Today: उपनल कर्मचारी समान कार्य समान वेतन नई कट ऑफ डेट तय आदेश जारी
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
