ALMORA NEWS UTTARAKHAND NEWS
Almora news today: अल्मोड़ा से लापता किशोरी गुड़गांव में मिली, भगाने वाला आरोपी भी गिरफ्तार
1 min read
almora missing girl news: नाबालिक को भगाने वाला आरोपी गुडगांव से गिरफ्तार , किशोरी सकुशल बरामद
almora missing girl news: dwarahat teens rescued in gurgaon kidnapper arrested by uttarakhand police: उत्तराखंड में महिलाओं ,किशोरियों के लापता होने का सिलसिला लगातार जारी है ,जिसके चलते प्रदेश में अभी तक ऐसे कई सारे मामले सामने आ चुके हैं जिनमे कुछ लापता महिलाओ व किशोरियों का आज तक पता नही चल पाया है। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला अल्मोड़ा जिले से सामने आ रहा है जहां से नाबालिक किशोरी को अगवा किया गया, हालांकि काफी दिन बाद नाबालिक किशोरी व आरोपी को बरामद कर लिया गया।
यह भी पढ़े :Almora Breaking news: अल्मोड़ा बिनसर के जंगल में मिला लापता व्यक्ति का नर कंकाल
प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट के राजस्व क्षेत्र के एक गांव में बीते 27 जनवरी को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिक बेटी की थाने मे गुमशुदगी दर्ज करवाई। बीते 29 जनवरी को यह मामला थाना पुलिस को हस्तांतरित किया गया। इसके बाद कप्तान देवेंद्र पींचा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चार टीमें गठित की। जिसके तहत नाबालिक की बरामदगी के लिए आरोपी को गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश दिए गए।
आरोपी को पुलिस ने दबोचा ( almora news today)
आरोपी को पकड़ने और नाबालिक को खोजने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए ,जहाँ पर सर्विलांस की मदद से दिल्ली गुरुग्राम माधोपुर बिहार के विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस अवधि में 2, 600 किलोमीटर की दौड़ पुलिस को लगानी पड़ी। आखिरकार बीते रोज पुलिस प्रशासन ने किशोरी को (गुडगांव)गुरुग्राम से बरामद किया वहीं आरोपी 20 वर्षीय खुशदिल पुत्र मोहम्मद मुस्ताक निवासी माधोपुर थाना छातापुर जिला सुपौल बिहार को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही नाबालिक किशोरी को उसके परिजनों को सौंपा गया।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज ( almora news update)
पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण व पोक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 (2), 64 व पोक्सो एक्ट की धारा 3 /4 की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है।
