ALMORA NEWS UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT
Almora snowfall news live: अल्मोड़ा दोस्तों के बुलाने पर गया था बर्फबारी देखने चली गई जिंदगी
1 min read
Almora snowfall news live: दोस्तों के बुलाने पर बर्फबारी देखने निकले युवक की गई जिंदगी, परिजनो मे मचा कोहराम
Almora snowfall news live: lav shah died in dumper road accident uttarakhand today.: उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल से लेकर कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में बीते शुक्रवार को जमकर बर्फबारी देखने को मिली। इसी बीच बर्फबारी के दौरान अल्मोड़ा जिले में एक दर्दनाक हादसा घटित हो गया जिसमें एक युवक की जिंदगी चली गई। युवक की मौत के बाद से उसके परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
यह भी पढ़े :Vikasnagar Dehradun accident: देहरादून दीवार तोड़कर घर में घुसा वाहन मासूम बच्ची की गई जिंदगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के रानीखेत के जरूरी बाजार का निवासी 30 वर्षीय लव साह पुत्र भरत साह बीते शुक्रवार की देर रात दुकान बन्द कर घर पहुँचा। जिसके बाद लव घर पर भोजन करने के बाद पैदल सदर बाजार की ओर घूमने के लिए निकला। दरअसल बीते शुक्रवार को लव के दोस्तों का बर्फ देखने के लिए उसे फोन आया था। इस दौरान जैसे ही लव बर्फ देखने और अपने दोस्तों से मिलने पहुंचा ही था कि इतने में ही गांधी चौक की ओर से गुजर रहे तेज रफ्तार डंपर ने लव को अपनी चपेट मे ले लिया। डंपर की चपेट में आने से लव ने दम तोड़ दिया।
डंपर की चपेट में आने से लव की मौत (almora accident news today)
आसपास के लोगों द्वारा लव को चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम ने आरोपित डंपर चालक को हिरासत में लिया जो रामनगर का बताया जा रहा है। बताते चले हादसे का शिकार हुआ लव व्यापारी था जो रोडवेज स्टेशन के पास दुकान चलाता था। लव की मौत के बाद से उसके तीन वर्षीय मासूम बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया है वहीं पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।
