Connect with us
Uttarakhand: Attention rail passengers, Kathgodam Howrah Express will be canceled on 7th June

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : रेल यात्री ध्यान दें, 7 जून को काठगोदाम हावड़ा एक्सप्रेस रहेगी निरस्त

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

उत्तराखंड : रेल यात्री ध्यान दें, 7 जून को काठगोदाम हावड़ा एक्सप्रेस रहेगी निरस्त

1 min read

Kathgodam Howrah Express: रेल यात्रियों की विशेष खबर 7 जून को काठगोदाम हावड़ा एक्सप्रेस रहेगी निरस्त

अगर आपने भी काठगोदाम हावड़ा एक्सप्रेस में 7 जून का अपना टिकट रिजर्व करके रखा है या करने की प्लानिंग चल रही है तो यह खबर आपके लिए ही है। जी हां बता दें कि 7 जून को काठगोदाम से चलने वाली काठगोदाम हावड़ा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसके साथ ही हावड़ा से 7 जून को चलने वाली हावड़ा काठगोदाम एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी। इस संबंध में रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह का कहना है किकाठगोदाम से सात जून को चलने वाली काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसके अलावा हावड़ा से सात जून को चलने वाली हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी। (Kathgodam Howrah Express)
यह भी पढ़िए: GOOD NEWS: हल्द्वानी से मुरादाबाद मेरठ के लिए संचालित होंगी चार और नई रोडवेज बसें

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि रेलवे प्रशासन ने गोंडा जंक्शन स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग के परिप्रेक्ष्य में प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण विभिन्न ट्रेनों का निरस्तीकरण किया है। यह भी बता दें कि इसी के तहत सात जून को चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस और 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस को भी निरस्त किया गया है।
यह भी पढ़िए: Good News: हल्द्वानी लोहाघाट रीठा साहिब रोडवेज बस सेवा फिर से हुई शुरू

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top