Connect with us
Bageshwar Bolero accident: Bolero falls into ditch, devrani jethani died kapkote today uttarakhand live
Image : social media ( Bageshwar Bolero accident)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Bageshwar bolero accident: बागेश्वर बोलेरो खाई में गिरी, देवरानी जेठानी की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT बागेश्वर

Bageshwar bolero accident: बागेश्वर बोलेरो खाई में गिरी, देवरानी जेठानी की गई जिंदगी

1 min read

Bageshwar Bolero accident  : खाई में समाया बोलेरो वाहन, हादसे मे देवरानी जेठानी की मौत, कटर मशीन से काटकर निकाले गए शव..

Bageshwar Bolero accident: Bolero falls into ditch, devrani jethani died kapkote today uttarakhand live  : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर बोलेरो वाहन खाई में गिरने से देवरानी जेठानी की मौत हो गई। यह हादसा इतना भयावह था कि इसमे शव बुरी तरह से वाहन के भीतर फंसे हुए थे जिन्हे कटर मशीन का सहारा लेकर बाहर निकालना पड़ा। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :Haridwar accident news today: हरिद्वार बारात की कार ने बच्चे को रौंदा, हालत नाज़ुक

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील क्षेत्र के भराड़ी से खल्झूनी जा रहा बोलेरो वाहन संख्या uk -02-TA-3078 रिखाडी के पास मुनार बावे बैंड पर पहुंचते ही अनियंत्रित होकर सीधा 100 मीटर गहरी खाई में समा गया। यह हादसा इतना भयावह था कि इसमें दो महिलाओं की मौत हो गई ,जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम स्थानीय लोगों और sdrf की टीम के साथ मौके पर घटनास्थल पहुंची। SDRF के टीम के प्रभारी दिनेश पुरी ने बताया कि हादसे वाली जगह काफी उबाड खाबड थी और पत्थरों के बीच फंसे वाहन के नीचे लुढ़कने का खतरा बना हुआ था। इस दौरान सभी ने सूझबुझ दिखाते हुए घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हालांकि दो महिलाएं वाहन के भीतर ही फंसी हुई थी जिस पर सबसे पहले टीम ने रस्सियों के सहारे वाहन को स्थिर करने का प्रयास किया इसके बाद एंगल कटर मशीन की मदद से दरवाजे और वाहन की बॉडी को काटकर महिलाओं को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

मृतकों के बीच देवरानी जेठानी का रिश्ता ( bageshwar accident news today) 

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई मृतका पानुली देवी और सुपुली देवी देवरानी जेठानी थी। पानुली देवी की चार बेटियां और दो बेटे है, जिसमे एक पुत्र और तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी है। वहीं सुपुली देवी का एक पुत्र और बहू है। हादसा किस वजह से हुआ है इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। जानकारी में पता चला है कि वाहन 3 महीने पुराना था जिसका रजिस्ट्रेशन 23 दिसंबर 2025 को हुआ था। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि वाहन ना तो ओवरलोडिंग था और ना ही चालक शराब के नशे में था फिर हादसे की वजह क्या थी इसका पता लगाना अभी बाकी है। जिस स्थान पर हादसा हुआ है वो सड़क काफी चौड़ी है हालांकि स्टेयरिंग लॉक की बात भी सामने आ रही है ,ऐसे में यह हादसा मानवीय भूल थी या किसी तकनीकी खराबी के कारण यह दुर्घटना हुई है यह जांच का विषय बन गया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top