Connect with us
haridwar accident news today: 10 years old vishu injured by marriage bus uttarakhand breaking
Image : social media (haridwar accident news today)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Haridwar accident news today: हरिद्वार बारात की कार ने बच्चे को रौंदा, हालत नाज़ुक

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हरिद्वार

Haridwar accident news today: हरिद्वार बारात की कार ने बच्चे को रौंदा, हालत नाज़ुक

1 min read

haridwar accident news today  : बारात की कार ने बच्चे को रौंदा, बच्चे की हालत नाजुक, ग्रामीणों ने किया हंगामा

haridwar accident news today: 10 years old vishu injured by marriage bus uttarakhand breaking  : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर बारात की कार ने एक बच्चे को रौंद दिया। घटना के बाद से बच्चे के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में आक्रोश उत्पन्न है।

यह भी पढ़े :Dehradun bike accident today: देहरादून भीषण बाइक हादसे में 2 छात्रों की चली गई जिंदगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के टकाभरी गांव में लक्सर से बीते गुरुवार को बारात आई थी। इस दौरान बारात में कुछ युवकों ने शराब पी रखी थी जो  नशे की हालत में कार से बाग में स्टंट कर रहे थे। तभी इस दौरान गांव का निवासी 10 वर्षीय विशू कुमार पुत्र सत कुमार कार के पहिये के नीचे आ गया। यह हादसा इतना भयावह था कि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे लोगो द्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। बच्चे का देहरादून के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है ,जहां पर उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है जिसे देखते हुए उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला जिन्होंने कार में तोड़फोड़ कर जमकर हंगामा किया व बारातियों को बंधक बनाया हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा आक्रोशित भीड़ को समझाकर मामले को शांत करवाया गया।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top