UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT बागेश्वर
Bageshwar news today: बागेश्वर 28 वर्षीय विवाहिता ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी, मचा हड़कंप
1 min read
Uttarakhand Bageshwar news today: 28 years old champa devi died suicide case majiyakhet: बागेश्वर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत: कमरे में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Uttarakhand Bageshwar news today: 28 years old champa devi died suicide case majiyakhet: उत्तराखण्ड के पहाड़ों के शांत माने जाने वाले इलाकों में भी कभी-कभी ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जो कई सवाल छोड़ जाती हैं। ऐसी ही एक बेहद दुखद एवं हृदयविदारक खबर आज बागेश्वर जिले से सामने आ रही है जहां मजियाखेत में किराये के मकान में रह रही एक 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव कमरे के भीतर फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
कमरे के अंदर मिला शव
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार मूल रूप से बागेश्वर जिले के पगना गांव निवासी 28 वर्षीय चंपा देवी, जो अपने पति आनंद सिंह के साथ मजियाखेत में किराये के मकान में रह रही थीं, मृत अवस्था में पाई गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का निरीक्षण कर फंदे से नीचे उतारकर उसके शव को कब्जे में लिया।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है।
परिवार की पृष्ठभूमि भी चर्चा में
स्वजन के मुताबिक चंपा देवी का यह दूसरा विवाह था। पहली शादी टूटने के बाद उन्होंने आनंद सिंह के साथ नया जीवन शुरू किया था। उनकी एक सात साल की बेटी भी है, जो अब इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल बनकर सामने खड़ी है। बताया जा रहा है कि मृतका इंटरनेट मीडिया पर रील बनाने की शौकीन थीं।
अभी तक नहीं दर्ज हुई शिकायत
इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस ने जांच को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं को खंगालना शुरू कर दिया है।
प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका
कोतवाल अनिल उपाध्याय के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।
यह भी पढ़ें- Uttarkashi car Accident today: उत्तरकाशी गहरी खाई में गिरी कार, चालक की गई जिंदगी
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
